विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोकारो में जिंदा जलाई गई महिला की मौत, आरोपित मां समेत चार गिरफ्तार, जमीन विवाद पर जमकर हुआ था बवाल

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Fri, 20 Oct 2023 11:47 AM (IST)

बोकारो में जलाई गई महिला सबीना परवीन की मौत हो गई है। हालांकि दुनिया छोड़कर जाने से पहले वह पुलिस ...और पढ़ें

मृतिका सबीना परवीन की फाइल फोटो व हादसे का डरावना मंजर।
 मृतिका सबीना परवीन की फाइल फोटो व हादसे का डरावना मंजर।

जागरण संवाददाता, बोकारो। जमीन विवाद में जलाई गई माराफारी थाना इलाके के डुमरो बोर्डर गली सिवनडीह निवासी 40 वर्षीय अनीषा परवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद प्रशासन पर लापरवाही का आरोप जड़ घर के सामने लोगों ने कुछ देर के लिए बवाल किया।

मृतका की मां सहित चार महिलाएं गिरफ्तार

इधर पुलिस ने मृतका की मां जब्बीन के साथ चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य महिलाओं में विवाद की वजह बनें करमचंद्र मांझी की पत्नी ठाकुर मनी के अलावा इसकी दो बेटियों में बसंती देवी व चंपा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतका के पिता मोहम्मद हकिम के अलावा उसके छोटे भाई व बहन पर भी पुलिस ने प्राथमिकी की है।

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के डुमरो में भूमि विवाद में महिला सबीना परवीनकी मौत के बाद घटनास्थल पर जानकारी लेते कांग्रेस व झामुमो के नेता।

बुधवार को हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

एफआईआर पुलिस ने झुलसी महिला के फर्द बयान पर दर्ज की है। थाना के दारोगा जलेश्वर उरांव ने बीजीएच के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में झुलसी महिला का बयान लिया।

महिला ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि घर में दो बेटों के साथ रहती हैं। उसके पति मुमताज अली बाहर रहकर काम करते हैं। बुधवार को दोनों बेटों को छोड़कर वह बाजार गई थी।

महिला ने बताया है कि जब वह लौटी तो देखा कि घर के दरवाजे पर उसकी मां जब्बीन, पिता मोहम्मद हकिम, छोटा भाई व छोटी बहन के साथ करमा मांझी, करमा की पत्नी ठाकुर मांझी, बेटी बसंती देवी व तीन-चार अज्ञात लोग मौजूद थे।

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के डुमरो में भूमि विवाद में महिला सबीना परवीनकी मौत के बाद घटनास्थल पर जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।

जमीन विवाद पर दे दी इतनी बड़ी सजा

बताया कि घर में प्रवेश कर जैसे ही पलंग पर वह बैठी, वैसे ही सभी मिलकर गाली गलौज व धक्का-मुक्की करते हुए कहने लगे कि जल्दी घर खाली करो। ऐसा नहीं करने पर सामान उठा कर फेंक देंगे।

पहले से कचरे में लगी आग में धकेल दिया और आग लगा दिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। महिला ने घटना की वजह पूछने पर अपने घर व जमीन का विवाद बताया। फर्दबयान पर महिला के अंगूठे का निशान है। पुलिस ने अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कई बिंदुओं पर की जांच शुरू

पुलिस ने झुलसी महिला के बयान पर प्राथमिकी कर जांच शुरू की। महिला की इसी बीच इलाज के दौरान बीजीएच में मौत हो गई।

घटना में शामिल मृतका की मां के अलावा करमा मांझी की पत्नी व दो बेटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कई बिंदुओं पर पुलिस की जांच चली रही है। अन्य आरेापितों की तलाश भी पुलिस को है- कुलदीप कुमार, सिटी डीएसपी बोकारो।

यहां पढ़ें पूरी खबर- जमीन विवाद की इतनी बड़ी सजा: बेटे के सामने पड़ोसियों ने मां को जिंदा जलाया, 90 फीसदी झुलसी महिला की हालत बेहद गंभीर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।