विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चतरा में गरीबों के हक पर डाका! गोदाम से 4 हजार क्विंटल अनाज गायब, सहायक प्रबंधक की भूमिका पर उठे सवाल

By Julqar NayanEdited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 31 Oct 2023 03:24 PM (IST)

झारखंड के चतरा स्थित प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में राज्य खाद्य निगम के गोदाम में खाद्यान्न की कमी हो गई है। ...और पढ़ें

चतरा में गरीबों के हक पर डाका! गोदाम से 4 हजार क्विंटल अनाज गायब
चतरा में गरीबों के हक पर डाका! गोदाम से 4 हजार क्विंटल अनाज गायब

HighLights

  1. प्रतापपुर के डीलरों को नियमित और समय पर नहीं मिल रहा आवंटन
  2. पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा घोटाले का खेल
  3. परिवहन अभिकर्ता ने की समय पर अनाज उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत

जुलकर नैन, चतरा। चतरा के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम से भारी मात्रा में खाद्यान्न का शॉर्टेज है। शॉर्टेज की संभावना साढ़े तीन हजार से चार हजार क्विंटल तक व्यक्त की जा रही है। वैसे इसका सही अंदाजा गोदान का भौतिक सत्यापन के बाद हो पाएगा।

पिछले दो-ढाई साल से वहां पर अनाज घोटाले का खेल चल रहा है। सहायक गोदाम प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध है। शॉर्टेज के कारण जन-वितरण प्रणाली के दुकानदारों को नियमित और समय पर आवंटन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। एजीएम गोदाम को अपने हिसाब से खोलते और बंद करते हैं।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी से की गई शिकायत

गोदाम में खाद्यान्न कम होने की आशंका परिवहन अभिकर्ता ने व्यक्त की है। उन्होंने इसकी शिकायत जिला आपूर्ति पदाधिकारी से लेकर अन्य दूसरे वरीय अधिकारियों तक की है।

परिवहन अभिकर्ता ने लिखित शिकायत में कहा है कि गोदाम में खाद्यान्न की कमी के कारण सहायक गोदाम प्रबंधक डीलरों को आवंटन देने में टालमटोल करते हैं, जिसके कारण डोर-टू-स्टेप डिलिवरी में दिक्कत हो रही है।

गोदाम में खाद्यान्न की मात्र आवंटन के अनुरूप नहीं है। अभिकर्ता रामप्रसाद यादव को परिवहन सह हथालन का दायित्व सितंबर 2023 में मिला है। उससे पूर्व कुछ महीनों तक सरकारी स्तर पर तथा उसके पूर्व किसी अन्य अभिकर्ता के माध्यम से खाद्यान्नों का परिवहन कार्य कराया गया था।

गोदाम प्रबंधक ने आपूर्ति पदाधिकारी से लिखित शिकायत की

सूत्रों का कहना है कि कुछ दबंग प्रवृति के लोगों के साथ मिलकर सहायक गोदाम प्रबंधक मनीष कुजूर भारी मात्रा में खाद्यान्नों का हेराफेरी किए हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग दबंगई दिखाकर गोदाम से जबरन उठाव कर ले जाते हैं। इस संबंध में सहायक गोदाम प्रबंधक ने 19 अक्टूबर को जिला आपूर्ति पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है।

इसमें उन्होंने कहा है कि उक्त तिथि को जितेंद्र पासवान व दस अन्य लोग 60 क्विंटल चावल उठाकर ट्रैक्टर से ले गए। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने 20 अक्टूबर को इस मामले में प्राथमिकी का आदेश दिए हैं। हालांकि, अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

गोदाम का भौतिक सत्यापन के लिए आदेश दिया गया है। जब तक रिपोर्ट नहीं आती है, तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं है। जांच होने दीजिए, पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यदि खाद्यान्न कम मिला, तो जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।- मनींद्र भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, चतरा।

यह भी पढ़ें: सबसे बड़ा रुपैया: जवान बन रहे बुजुर्ग और सुहागनें बन रहीं विधवा, पेंशन लेने के लिए लोग नहीं छोड़ रहे कोई कसर

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: नर्तकी को मुखिया ने छेड़ा, विरोध करने पर युवक को भी पीटा और अश्लील हरकत करते वीडियो हुआ वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।