Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सबसे बड़ा रुपैया: जवान बन रहे बुजुर्ग और सुहागनें बन रहीं विधवा, पेंशन लेने के लिए लोग नहीं छोड़ रहे कोई कसर

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 08:56 AM (IST)

    Jharkhand News वृद्ध या विधवा पेंशन इसलिए दिया जाता है ताकि बुढ़ापे में या पति की मौत के बाद विधवाओं को किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े वे आर्थिक रूप ...और पढ़ें

    चतरा के हंटरगंज में पेंशन के नाम पर बड़ा घोटाला।
    चतरा के हंटरगंज में पेंशन के नाम पर बड़ा घोटाला।

    HighLights

    1. चतरा जिले में राज्य सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति में फर्जीवाड़ा।
    2. लाभुकों के चयन में चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में सबसे ज्यादा हुआ है खेल।

    जुलकर नैन, चतरा। Jharkhand News: राज्य सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना (एसएसएसओएपीएस) के तहत लाभुकों के चयन में घोर अनियमितता बरती गई है। पेंशन की माया में युवा वृद्ध बन गए हैं, तो महिलाएं सधवा से विधवा बनकर योजना का लाभ ले रहीं हैं। इस प्रकार के सर्वाधिक मामले चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड से सामने आ रहे हैं।

    पेंशन के नाम पर हो रहा बड़ा फर्जीवाड़ा

    पेंशन का लाभ लेने के लिए 60 वर्ष या उससे अधिक की उम्र सीमा निर्धारित है। जबकि उपर्युक्त प्रखंड में सौ से अधिक ऐसे लोग हैं, जिनकी उम्र 30 से 55 वर्ष आयु के बीच है और उन्हें वृद्धा पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। लाभुक को हर महीने हजार रुपये मिलते हैं। यदि जांच कराई जाए तो एक बड़ा घोटाला सामने आ सकता है।

    38 वर्ष के विशेषवर को वृद्धा पेंशन

    एसएसएसओएपीएस के तहत स्वीकृत लाभुकों की सूची में हंटरगंज प्रखंड के करमा पंचायत के बसरिया गांव निवासी विशेषवर, पिता डोमन यादव का नाम है।

    सूची में क्रम संख्या-14895 (जेएच-एस-07402980) है। मतदाता सूची के अनुसार विशेषवर की उम्र 38 वर्ष है। इस योजना का लाभ लेने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: कोल इंडिया ने दिवाली से पहले कोयला मजदूरों को बोनस का दिया तोहफा, CCL सहित 2,23000 श्रमिकों को होगा फायदा

    मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। निर्धारित उम्र सीमा वालों को ही योजना का लाभ मिलेगा। जिनकी उम्र अहर्ता के अनुसार नहीं है, उनका नाम पेंशन सूची से हटा दिया जाएगा- विजयी राम, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, चतरा।

    युवती से वृद्धा बन गई कुंती

    हटरगंज प्रखंड की करमा पंचायत के बसरिया गांव के जगदीश यादव की पुत्री कुंती देवी की उम्र मतदाता सूची के अनुसार 26 वर्ष है। इनका चयन एसएसएसओएपीएस के तहत वृद्धा पेंशन के लिए हुआ है। स्वीकृत सूची में क्रम संख्या-14957 है। योजना स्वीकृति नंबर-जेएच-एस-07104860 है।

    जानकारों का कहना है कि चतरा के सभी प्रखंडों में वृद्धा और विधवा पेंशन की स्वीकृति में खेल हुआ है। हंटरगंज में विभिन्न योजना के तहत 21,165 लाभुकों को वृद्धा पेंशन मिल रही है।

    इनमें बड़ी संख्या में वैसे लाभुक हैं, जो अहर्ता को पूरा नहीं करते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों व सरकारी कर्मियों की मिलीभगत से पेंशन स्वीकृत करा दी गई है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने फिर किया पथराव, अधिकारियों की लापरवाही आई सामने

    खबरें और भी