Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चलती बस से खींचा, मारकर जंगल में दफनाया शव; प्रेम-प्रसंग पर युवक को उतारा मौत के घाट

    Updated: Sun, 24 May 2026 11:39 PM (IST)

    सिमरिया, चतरा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक गुड्डू मुंडा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. प्रेम प्रसंग में युवक गुड्डू मुंडा की हत्या।

    2. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीन आरोपी पकड़े।

    3. बीहड़ जंगल से दफनाया गया शव बरामद।

    संवाद सूत्र, सिमरिया (चतरा)। लावालौंग थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल कांड का खुलासा किया, बल्कि बीहड़ जंगल में दफन शव भी बरामद कर लिया।

    मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शनिवार को सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने प्रेसवार्ता में बताया कि टुनगुन निवासी संतोष मुंडा ने 15 मई 2026 को अपने पुत्र गुड्डू मुंडा के लापता होने संबंधी आवेदन लावालौंग थाना में दिया था।

    इसके आधार पर कांड संख्या 29/26 दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया।

    पूछताछ में आरोपी महेश गंझू ने खुलासा किया कि मृतक गुड्डू मुंडा का गांव के ही एक युवक की मां के साथ कथित प्रेम प्रसंग था। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।

    बस से उतार कर की मारपीट

    पुलिस के अनुसार 30 मार्च 2026 को आरोपितों ने मंधनिया घाटी के पास चलती बस से गुड्डू को उतार लिया और मारपीट करते हुए मंधनिया-हाहे जंगल ले जाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को जमीन में दफना दिया गया।

    पुलिस ने महेश गंझू की निशानदेही पर जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में महेश गंझू, नितेश कुमार और कमलेश कुमार शामिल हैं। आरोपितों के पास से तीन स्क्रीन टच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- पेपर लीक मामले में अब तक 157 को जमानत, चेक बाउंस केस में व्यापारी ने किया सरेंडर; झारखंड क्राइम की बड़ी खबरें 

    यह भी पढ़ें- ओमान-बांग्लादेश और यूएई के लोगों को बेचते थे चाइल्ड एब्यूज मटेरियल, झारखंड से 2 लोग गिरफ्तार



    खबरें और भी