चतरा में LPG संकट के बीच कोयले की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता, दोगुने दामों पर हो रही बिक्री
चतरा के गिद्धौर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत के कारण कोयले की मांग बढ़ गई है, जिससे इसके दाम दोगुने हो गए हैं। इस मूल्य वृद्धि से आम लोगों और छोटे व ...और पढ़ें
-1777536874356_m.webp)
LPG संकट से कोयले के दाम दोगुने।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा)। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत का असर अब सीधे बाजार पर दिखने लगा है। गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति के कारण लोग वैकल्पिक ईंधन के रूप में कोयले की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कोयले की मांग अचानक बढ़ गई है।
इसका परिणाम यह हुआ कि कोयले के दाम दोगुने तक पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, पहले 50 किलोग्राम पौड़ा कोयला 350 से 400 रुपये में आसानी से उपलब्ध हो जाता था, लेकिन वर्तमान में इसकी कीमत 800 से 850 रुपये तक पहुंच गई है।
बढ़ती कीमतों से आम लोगों के साथ-साथ छोटे व्यवसायियों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।स्थानीय बाजार के कारोबारियों का कहना है कि गैस की कमी के कारण होटल, ढाबा और छोटे-छोटे खाने-पीने के प्रतिष्ठान अब बड़े पैमाने पर कोयले का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसके अलावा कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए भी कोयले का उपयोग बढ़ गया है। मांग बढ़ने के कारण आपूर्ति पर दबाव बना है,जिससे कीमतों में उछाल आया है।
ग्राहकों का कहना है कि गैस नहीं मिलने से मजबूरी में महंगे दाम पर कोयला खरीदना पड़ रहा है। वहीं, दुकानदारों के अनुसार बाहरी क्षेत्रों से कोयला लाने में भी लागत बढ़ी है, जिसका असर सीधे कीमतों पर पड़ा है।