चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 912 किलो डोडा जब्त, तस्कर फरार
चतरा पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव से 912 किलोग्राम डोडा बरामद किया है। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी जंगाली गंझू फरार हो गया, जिसकी तल ...और पढ़ें

चतरा में 912 किलोग्राम डोडा बरामद, बड़ी कार्रवाई। जागरण
HighLights
चतरा में 912 किलोग्राम डोडा बरामद, बड़ी कार्रवाई।
लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव से डोडा जब्त।
संवाद सहयोगी, चतरा। पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव से 912 किलोग्राम डोडा बरामद किया है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने रविवार को डीसी ऑफिस स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि होसिर धनियोना गांव में अफीम तस्करों द्वारा होसिर निवासी जंगाली गंझू के पुराने मिट्टी के मकान में भारी मात्रा में डोडा का भंडारण किया गया है, जिसे बाहरी तस्करों को बेचने की तैयारी थी।
सूचना के सत्यापन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी के दौरान जंगाली गंझू के घर से 912 किलोग्राम डोडा बरामद किया। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसडीपीओ ने बताया कि बरामद डोडा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में लावालौंग थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव सहित जिला बल के जवान शामिल थे।