Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान JMM में शामिल, CM सोरेन ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 03:57 PM (GMT+05:30)

    चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू सोमवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने पटका पहनाकर कराया पार्टी में शामिल। (जागरण)

    मुख्यमंत्री ने पटका पहनाकर कराया पार्टी में शामिल। (जागरण)

    HighLights

    1. नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान झामुमो में हुए शामिल।

    2. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

    3. पार्टी को मजबूती, नगर विकास में मिलेगी गति।

    संवाद सूत्र, चतरा। चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

    उन्हें रांची में राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पारंपरिक पटा देकर पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष नीलेश ग्यासेन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

    समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अताउर रहमान के शामिल होने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि झामुमो आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और नए साथियों के आने से पार्टी और सशक्त होगी।

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने स्वागत करते हुए कहा कि अताउर रहमान लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि अताउर रहमान के समर्थकों को भी शीघ्र ही एक भव्य समारोह आयोजित कर पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

    पार्टी में शामिल होने के बाद अताउर रहमान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों पर कार्य करेंगे और नगर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से प्रयासरत रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: धनबाद के मेयर बने संजीव सिंह, गैर-दलीय प्रत्याशियों का रहा दबदबा