Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में 8 घायल

    By Zulqar NainEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 31 Jul 2026 01:56 PM (IST)

    चतरा-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर शुक्रवार को बस और कार की भीषण टक्कर में लगभग आठ लोग घायल हो गए, जिसमें कार चालक गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस मामले ...और पढ़ें

    चतरा में NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में 8 घायल

    चतरा में NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में 8 घायल

    HighLights

    1. चतरा में बस-कार की भीषण टक्कर में आठ घायल।

    2. राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर सेरेगाड़ा के पास हुआ हादसा।

    3. पुलिस कर रही जांच, स्थानीय लोगों ने जताई चिंता।

    जागरण संवाददाता, चतरा। चतरा-डोभी राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर सदर थाना क्षेत्र के सेरेगाड़ा के समीप शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:15 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। टाटा नेक्सन कार और शिवानी रथ नामक यात्री बस के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में करीब आठ लोग घायल हो गए।

    हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और वह चलने-फिरने की हालत में नहीं हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

    WhatsApp Image 2026-07-31 at 1.50.05 PM

    स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सामान्य कराने का प्रयास शुरू किया।

    WhatsApp Image 2026-07-31 at 1.50.06 PM

    फिलहाल, घायलों की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग अथवा किसी अन्य कारण से हुआ।

    पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।