Chatra Road Accident: एक बाइक से जा रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत
चतरा के इटखोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। हजारीबाग रोड स्थित करनी के पास अज ...और पढ़ें
-1772858336086_m.webp)
पलामू में सड़क दुर्घटना। सांकेतिक फोटो
HighLights
इटखोरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से भीषण हादसा।
मिथलेश और पंकज भुइयां की दुखद मौत हुई।
नीरज कुमार भुइयां गंभीर रूप से घायल, हजारीबाग रेफर।
जागरण संवाददाता, चतरा। इटखोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा हजारीबाग रोड स्थित करनी इलाके के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सिलाड़ गांव निवासी मिथलेश भुइयां, धुना गांव निवासी पंकज भुइयां और सिलाड़ गांव निवासी नीरज कुमार भुइयां एक ही बाइक पर सवार होकर करनी से धुना गांव की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मिथलेश भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पंकज भुइयां को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीसरे घायल नीरज कुमार भुइयां को स्थानीय लोगों की मदद से इटखोरी स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना से मृतकों के गांवों में मातम का माहौल है।
यह भी पढ़ें- बेटे ने पिकनिक जाने की जिद की तो पिता ने गला घोंटा, फिर सामाजिक बहिष्कार के डर से किया सुसाइड
यह भी पढ़ें- RIMS में रेफर करने का नियम बदला, प्राइवेट अस्पतालों को नई SOP का करना होगा पालन