बेटे ने पिकनिक जाने की जिद की तो पिता ने गला घोंटा, फिर सामाजिक बहिष्कार के डर से किया सुसाइड
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक बच्चे की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी जगाई मुंडा ने बच्चे का गला उसकी ही टाई से घोंटकर हत ...और पढ़ें
-1772857806190_m.webp)
रांची में सुलझी आत्महत्या की गुत्थी। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में सामने आए बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपित जगाई मुंडा ने बच्चे की हत्या पूर्व योजना के तहत की थी और घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की भी पूरी कोशिश की थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपित ने बच्चे का गला उसकी ही टाई से घोंटकर हत्या की थी। मौके पर आरोपित को रस्सी नहीं मिला था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित ने हत्या से पहले बच्चे को अपने साथ रामगढ़ ले जाकर एक होटल में नाश्ता कराया था।
बच्चे से कहा गया था कि उसे पिकनिक पर जाना है। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने बच्चे की किताबों से उन पन्नों को फाड़ दिया था, जिन पर उसका नाम लिखा हुआ था।
ऐसा उसने इस उद्देश्य से किया था, ताकि बच्चे की पहचान और घटना से जुड़े सुराग पुलिस तक आसानी से न पहुंच सकें। पुलिस ने बच्चे का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। बरामद सामान में उसकी किताबें, बैग और अन्य व्यक्तिगत वस्तुएं शामिल हैं।
गांव से बहिष्कार होने की बात सुनकर परेशान हो गया था मृतक
पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी मानसिक रूप से काफी परेशान था। ग्रामीणों की ओर से उसे गांव से बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी गई थी। इस सूचना के बाद वह काफी तनाव में आ गया था। इसी मानसिक दबाव के कारण उसने बाद में आत्महत्या कर ली।
खबरें और भी
पुलिस का कहना है कि आरोपित अपने किए गए अपराध को लेकर भी मानसिक रूप से अस्थिर हो गया था। मृतक का बच्चा मामा बोलकर पुकारता था। इस वजह से बच्चे का जब अपहरण हुआ तो वह आसनी से बाइक पर बैठकर रामगढ़ चला आया।
थानों में खराब पड़े है कई CCTV, कई जगह मॉनिटर भी बंद
रांची जिले के कई थानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगाए गए CCTV कैमरे अब खुद ही लापरवाही की तस्वीर पेश कर रहे हैं। अधिकांश थानों में कैमरे तो लगे हुए हैं, लेकिन उनमें से कई खराब पड़े हैं और कई जगह मॉनिटर भी काम नहीं कर रहे हैं। इससे थानों की निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
नामकुम थाना के हाजत में जगई द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के बाद सीसीटीवी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हाजत के पास तैनात संत्री को पहले ही सतर्क रहने और ठीक से ड्यूटी करने के लिए कहा गया था, लेकिन वह कुर्सी पर बैठे-बैठे सो गया। इसी दौरान यह घटना हो गई।
मुख्य रूप से सदर थाना, हिंदपीढ़ी थाना और बरियातू थाना समेत कई थानों की स्थिति लगभग एक जैसी बताई जा रही है। इन थानों में लगे कई कैमरे तकनीकी खराबी के कारण बंद हैं। पुलिसकर्मियों के अनुसार, कई बार मरम्मत के लिए सूचना दी गई है, लेकिन समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है।