झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, कुल 100 अंकों का होगा पेपर; कब होंगे एग्जाम?
झारखंड राज्य ओलिंपियाड परीक्षा-2025 मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित होगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद जल्द ह ...और पढ़ें

झारखंड राज्य ओलिंपियाड परीक्षा। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड राज्य ओलिंपियाड परीक्षा-2025 मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित होगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा शीघ्र ही इसकी तिथि की घोषणा की जाएगी।
परिषद ने इसकी जानकारी देते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों को इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 7वीं से 9वीं के 42,743 विद्यार्थियों ने काफी पहले ही पंजीकरण कराया है, लेकिन अभी तक यह परीक्षा अयोजित नहीं की जा सकी है।
इस वर्ष यह परीक्षा बदले पैटर्न में आयोजित की जानी है। पहले पांच अलग-अलग विषयों में यह ओलिंपियाड परीक्षा होती थी, लेकिन इस बार उक्त पांचों विषयों की कॉमन परीक्षा होगी। इसमें प्रत्येक कक्षा में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान से 20-20 अर्थात कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
दो घंटे की यह परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परिषद ने पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को पैटर्न की पूरी जानकारी देने तथा उनकी तैयारी के निर्देश दिए हैं।
विद्यार्थी इस परीक्षा की तैयारी कैसे करें तथा शिक्षक इसमें उन्हें किस प्रकार मदद कर सकते हैं, इसे लेकर परिषद ने विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किया है।
शिक्षकों को सुझाव दिया है कि वे स्कूल में इस तरह रूटीन तैयार करें, ताकि एक से डेढ़ घंटे का समय इसकी तैयारी के लिए मिल सके। विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की ओलिंपियाड परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न, एनसीईआरटी की संबंधित विषय की पुस्तक, माडल प्रश्न पत्र आदि के अध्ययन के सुझाव दिए गए हैं।
किस कक्षा के कितने विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
कक्षा सात : 10,894
कक्षा आठ : 15,956
कक्षा नौ : 15,893
यह भी पढ़ें- रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस ने की जांच, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की फरवरी महीने की राशि जारी, 3.7 लाख महिलाओं को मिले 96.79 करोड़ रुपये