Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में शुरू हुआ 'कोल नीर' प्लांट, कोयला क्षेत्रों को मिलेगा शुद्ध पानी; कोयला मंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 12:20 PM (IST)

    कोल इंडिया की महत्वाकांक्षी 'कोल नीर' परियोजना का पिपरवार, चतरा में शुभारंभ हुआ, जिसका वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने किया। ...और पढ़ें

    कोल नीर प्लांट का वर्चुअली उद्घाटन करते हुए कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी। फोटो- सोशल मीडिया

    कोल नीर प्लांट का वर्चुअली उद्घाटन करते हुए कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. कोल इंडिया की 'कोल नीर' परियोजना का शुभारंभ।

    2. पिपरवार, चतरा में सीसीएल का पहला प्लांट।

    3. कोयला मंत्री ने वर्चुअल उद्घाटन कर बताया महत्वपूर्ण पहल।

    संवाद सूत्र, पिपरवार। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कोल इंडिया की बोतल बंद महत्वाकांक्षी ‘कोल नीर’ परियोजना का बुधवार को देशभर की सभी अनुषंगी कंपनियों में एक साथ शुभारंभ किया गया। इस क्रम में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) का पहला एवं एकमात्र ‘कोल नीर’ प्लांट पिपरवार क्षेत्र स्थित वाटर (फिल्टर) ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में शुरू हुआ।

    केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने वर्चुअल परियोजना का उद्घाटन करते हुए इसे स्वच्छ पेयजल, कर्मचारी कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

    वर्चुअल समारोह में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, कोयला सचिव विक्रम देव दत्त, कोल इंडिया के अध्यक्ष बी. साई राम तथा सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह भी जुड़े। सभी वक्ताओं ने कहा कि ‘कोल नीर’ परियोजना कोल इंडिया की सामाजिक उत्तरदायित्व आधारित योजनाओं को नई गति देगी तथा कोयला क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    मुख्यालय से आए अतिथियों ने विश्वास जताया कि पिपरवार में स्थापित यह प्लांट न केवल सीसीएल का पहला ‘कोल नीर’ केंद्र बनेगा, बल्कि कर्मचारियों एवं स्थानीय क्षेत्र में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

    समारोह में सीसीएल के निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक तकनीकी/आपरेशन चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक मानव संसाधन हर्षनाथ मिश्रा तथा निदेशक परियोजना एवं योजना अनूप हजुंरा मौजूद थे। पिपरवार महाप्रबंधक सुजीत कुमार ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

    समारोह में अशोक वेस्ट परियोजना पदाधिकारी विमल कुमार, अशोक ओसीपी परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह, सीएचपी/सीपीपी परियोजना पदाधिकारी पीके सिंह, एसओपी नागेश कुमार गोपाल, स्टाफ आफिसर सिविल कुंदन कुमार, खान प्रबंधक दिलीप कुमार आनंद, कार्मिक प्रबंधक अरुण कुमार महतो, रवि बाड़ा, ज्योति कुशवाहा, उज्ज्वल कुमार सिंह सीआइएसएफ केवरिया अधिकारी सहित अनेक वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कोल इंडिया की बोर्ड बैठक पर टिकी निगाहें, तिमाही नतीजों और लाभांश पर होगा 27 जुलाई को फैसला