Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान बलिदान; तीन घायल, सीएम ने जताया गहरा दुख

    By Julqar Nayan Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 07 Feb 2024 09:50 PM (IST)

    चतरा के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम जिला बल और तृतीय प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान बलिदान और तीन घायल हो ...और पढ़ें

    Jharkhand Crime: चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान बलिदान; तीन घायल, एक की हालत गंभीर
    Jharkhand Crime: चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान बलिदान; तीन घायल, एक की हालत गंभीर

    HighLights

    1. घायल एक जवान की स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर
    2. अफीम की खेती नष्ट कर लौटे रहे थे पुलिसकर्मी
    3. घात लगाए उग्रवादियों ने जवानों पर किया हमला

    जागरण संवाददाता, चतरा।  चतरा के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की संध्या जिला बल और तृतीय प्रस्तुति कमेटी के उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान बलिदान और तीन घायल हो गए। घायल एक जवान की स्थिति गंभीर है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है।

    मुख्यमंत्री चपई सोरेन ने चतरा जिले के जोरी और बेरियो थाना के सीमा क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों के बलिदान होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मुठभेड़ में बलिदान दोनों जवानों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।

    जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा- सीएम 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी हाल में सुरक्षा बल के मनोबल को गिरने नहीं दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने और इस मुठभेड़ में घायल जवान के समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

    बलिदान जवान सिकंदर सिंह गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के रसकपुरा गांव तथा सुकुर राम पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उग्रवादियों के धर-पकड़ के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल को रवाना किया गया है। अभियान का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    क्या है पूरा मामला 

    जानकारी के अनुसार, सदर और वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित गंहरतरी गांव में पोस्ता की खेती नष्ट करने के लिए पुलिस बल और वन कर्मियों की टीम गई हुई थी। अभियान में सदर व वशिष्ठ नगर थाना पुलिस शामिल थी। खेती को नष्ट करके वापस लौटने के क्रम में भुइयांडीह गांव से कान्हाचट्टी जाने वाली सड़क गमहारतरी पर पहले से घात लगाए उग्रवादियों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया।

    जब तक जिला बल के जवान समझ पाते तब तक उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें पांच जवान जख्मी हो गए। जख्मी जवानों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इसी क्रम सिकंदर सिंह और सुकुर राम बलिदान हो गए, जबकि आकाश सिंह, कृष्ण लाल हाजरा और संजय लुगुन को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया।

    स्थिति को देखते हुए आकाश सिंह को रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त अबु इमरान घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। डीसी ने कहा कि देश विरोधियों के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए जिला बल के जवान गए थे। दो जवान बलिदान हो गए। घटना दुखद है।

    ये भी पढ़ें: Hemant Soren: 'मुझे अंधेरे बेसमेंट में...', ED कस्टडी में कैसे कट रही जिंदगी; हेमंत सोरेन ने कोर्ट में बयां किया दर्द

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Politics: कैबिनेट विस्तार से पहले JMM को लगा झटका, इस नेता ने थाम लिया BJP का दामन