Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाम ढ़लते ही होने लगी धन की बरसात, पूरी रात गुलजार रहा बाजार; 70 करोड़ से अधिक का व्यवसाय होने का अनुमान

    By Julqar NayanEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 10:48 AM (IST)

    Chatra News धनतेरस पर्व पर बाजार में काफी भीड़ नजर आई। लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोना-चांदी के आभूषणों की भी खूब बिक्री हुई। ज्वेलर्स दुकानों में सुबह ...और पढ़ें

    शाम ढ़लते होने लगी धन की बरसात, पूरी रात गुलजार रहा बाजार
    शाम ढ़लते होने लगी धन की बरसात, पूरी रात गुलजार रहा बाजार

    संवाद सहयोगी, चतरा। धनतेरस पर्व पर बाजार में धनों की खूब वर्षा हुई। लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की। देर रात तक छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ सोना चांदी, इलेक्ट्रानिक्स और बर्तन की दुकानें गुलजार रही।

    दुकानों व प्रतिष्ठानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। एक अनुमान के तहत शहर में 70 करोड़ रुपयों से अधिक का व्यवसाय हुआ है। ट्रैक्टर, चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों की खूब बिक्री हुई।

    अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल की अग्रिम बुकिंग करने वालों को ही वाहन उपलब्ध हो सका। गत वर्षों की तरह इस बार शाम ढलने के बाद खरीददारों की बाजार में भीड़ उमड़ी।

    वैसे शुक्रवार हाट होने की वजह से भीड़ सुबह ही थी। शाम ढलते ही खरीदारों की भीड़ और उमड़ने लगी। जानकारों का कहना है कि धनतेरस को लेकर ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल की बिक्री इस वर्ष रिकार्ड रहा है।

    पांच सौ दो पहिया वाहन सिर्फ चतरा शहर में बिका

    एक अनुमान के तहत विभिन्न कंपनियों की करीब पांच सौ दो पहिया वाहन सिर्फ चतरा शहर में बिका है। हंटरगंज, टंडवा, गिद्धौर, इटखोरी एवं दूसरे शो रूम की बात दीगर है। बहुत ऐसे भी ग्राहक हैं, जो दूसरे शहरों से भी बुलेट व अन्य दो पहिया खरीदें हैं।

    सोना-चांदी के आभूषणों की भी खूब बिक्री हुई। ज्वेलर्स दुकानों में सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इलेक्ट्रानिक्स सामान व बर्तन की बिक्री थोड़ा मंदा रहा। वैसे बर्तन में पीतल की मांग सर्वाधिक रही। पीतल के बर्तनों की चमक ग्राहकों को खूब आकर्षित किया।

    बैंकों पर रही पुलिस की पैनी नजर

    धनतेरस पर्व को लेकर प्राय: इन सभी दुकानों व प्रतिष्ठानों में खरीदारों पर कई प्रकार के आफर दिए गए थे। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार बाजार में रौनक थोड़ा कम रहा। बदलते परिवेश में अमूमन लोगों ने पुराने माडल के जगह एलईडी टीवी की जमकर खरीदारी की।

    धनतेरस बाजार को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर के सभी बैंकों की शाखाओं पर पुलिस की पैनी नजर थी। सदर थाना पुलिस गश्ती करती रही। सोना-चांदी के दुकानों पर भी सुरक्षा बलों को तैनात थे। सड़क जाम से आम अवाम परेशान दिखे। ट्रैफिक की व्यवस्था बेहतर की गई थी, जिसके कारण जाम की समस्या बहुत अधिक नहीं देखने को मिली।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    'नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों को देखकर बहुत गुस्सा आता है', KK Pathak बोले- इनके वेतन पर हर महीने करोड़ों खर्च हो रहे

    Diwali 2023: त्योहार मनाए, पर जरा संभलकर; बस एक गलती पड़ जाएगी भारी, इन बातों का रखें ख्याल