गोलगप्पे खाने-खिलाने को लेकर हुआ विवाद, चतरा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
चतरा के प्रतापपुर में गोलगप्पे को लेकर हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता नैयना प्रवीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर। (जागरण)
HighLights
गोलगप्पे विवाद के बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या।
चतरा के प्रतापपुर में हुई घटना, पति से हुई थी कहासुनी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, प्रतापपुर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित विधायक मोहल्ला निवासी गुलजार साई की 19 वर्षीय पत्नी नैयना प्रवीण ने बुधवार की संध्या फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या के पीछे की वजह गोलगप्पा सामने आया है। दरअसल, शाम को गोलगप्पे खाने और खिलाने को लेकर दंपती के बीच कहासुनी हुई थी।
विवाद के बाद पति घर से बाहर निकल गया था। इसी दौरान नैयना ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली।
फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता
काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच नवविवाहिता की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बताया गया कि मृतका का पति टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है तथा परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें- चतरा में जैन मंदिर से चोरी हुई 100 साल पुरानी 50 लाख की अष्टधातु मूर्ति 2 घंटे में बरामद, चोर गिरफ्तार