विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चतरा में रातोंरात खाली हो गया डैम, छोटी सी चूक से शहर के सामने खड़ा हुआ जल संकट

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:53 PM (GMT+05:30)

चतरा का हेरु डैम फाटक का वाल्व क्षतिग्रस्त होने से रातोंरात खाली हो गया, जिससे पूरे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था ...और पढ़ें

वल्व टूटने से रातोंरात खाली हुआ हेरु डैम, शहर की जलापूर्ति पर संकट।

वल्व टूटने से रातोंरात खाली हुआ हेरु डैम, शहर की जलापूर्ति पर संकट।

HighLights

  1. हेरु डैम का वाल्व क्षतिग्रस्त होने से रातोंरात खाली हुआ।

  2. लकड़ी का बोटा निकालने के प्रयास में वाल्व टूटा।

  3. चतरा शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर गहराया संकट।

संवाद सहयोगी, चतरा। झारखंड के चतरा में हेरू डैम के फाटक का वल्व क्षतिग्रस्त होने के बाद वर्षा का ठहरा हुआ पानी रातोंरात बह जाने से बांध पूरी तरह खाली हो गया। इससे पूरे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है।

हालांकि, व्यवस्था को बहाल करने को लेकर वल्व को ठीक कर लिया गया है। पानी का संग्रहण होने में दो से तीन दोनों का समय लग सकता है। ऐसे में दो से तीन दिनों तक शहर की जलापूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी।

आखिर ऐसा हुआ क्यों?

जानकारी के अनुसार, दूसरे स्थान से बहकर आया मोटा लकड़ी का बोटा (लकड़ी का बड़ा टुकड़ा) हेरु डैम के फाटक में फंस गया था।

ड्यूटी पर तैनात पेयजल एवं स्वच्छता कर्मियों ने बोटे को निकालने के उद्देश्य से फाटक खोलकर उसे पानी के बहाव के साथ बाहर निकालने का प्रयास किया।

इसी दौरान पानी की तेज धार के साथ लकड़ी का बोटा फाटक के वल्व पर जा गिरा। इससे वल्व क्षतिग्रस्त हो गया। वल्व टूटते ही इमरजेंसी एग्जिट पाइप से पानी तेज गति से बाहर निकलने लगा।

देखते ही देखते डैम में जमा पानी पूरी तरह बह गया। डैम खाली होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शहरवासी स्थिति का जायजा लेने वहां पहुंचने लगे।

अधिकारियों ने बताया कि डैम में पानी को दोबारा रोकने और शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने के लिए विभागीय टीम लगातार काम कर रही है। क्षतिग्रस्त वल्व को दुरुस्त कर लिया गया है।

2-3 दिन रहेगा पानी सप्लाई का संकट

दो से तीन दिनों तक शहर की जलापूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी संभावना है कि गुरुवार की शाम या शुक्रवार की सुबह से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बहाल हो जाएगी। डैम में पानी का संग्रहण शुरू हो गया है। - अरुण मेहता, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चतरा।

यह भी पढ़ें- झारखंड में फिर बढ़ा SIR का समय, 30 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने या सुधार का मौका

यह भी पढ़ें- रांची में तीन केंद्रों पर एसएससी परीक्षा, 16 से 26 सितंबर तक 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।