लावालौंग में बच्चों की लाचारी: स्कूल जाने के लिए जान जोखिम में डाल एक-दूसरे का हाथ थामकर पार करते हैं उफनती नदी
चतरा के पोटम गांव में स्कूली बच्चे बरसात में उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है। ...और पढ़ें

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे बच्चों के लिए स्कूल पहुंचना बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है।
HighLights
पोटम के बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाते हैं।
पुल न होने से जान का खतरा, अभिभावक चिंतित हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र पुल बनाने की मांग की।
हाथ पकड़कर और तैरकर नदी पार करने की मजबूरी
वर्षों से लंबित है पुल निर्माण की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की पुरजोर अपील की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
मामले की जानकारी ग्रामीणों से मिली है। जल्द ही घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा और वस्तुस्थिति की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विपिन भारती, बीडीओ, लावालौंग (चतरा)