Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chatara News: सिपाही के घर से पंद्रह लाख की चोरी, जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 06:03 PM (IST)

    थाना क्षेत्र की बलुरी पंचायत के डाटम गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें दो झारखंड पुलि ...और पढ़ें

    सिपाही के घर में घुसकर चोरी कर ली गई।
    सिपाही के घर में घुसकर चोरी कर ली गई।

    संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। थाना क्षेत्र की बलुरी पंचायत के डाटम गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें दो झारखंड पुलिस के घर हैं।

    अज्ञात चोरों ने विक्रम सिंह के घर की सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे करीब बीस लाख रुपये के जेवरात एवं तीन लाख नगद लेकर चंपत हो गए। विक्रम सिंह के घर में कोई भी व्यक्ति नहीं था। सभी रामगढ़ गए हुए थे।

    Jharkhand Police के जवान राम विजय सिंह के घर में सीढ़ी के रास्ते चोर घर में घुसे और घर में रखे बक्सा को बाहर ले जाकर तोड़कर उसमें रखे करीब 15 लाख रुपये के सोना का जेवर एवं तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गए। 

    वहीं शंकर सिंह के गेट का ताला तोड़कर घर में चोर घुसे और बक्सा उठाकर ले गए जिसमें पांच हजार रुपये नगद थे। चौथी घटना में नावाडीह डाटम गांव निवासी मो अली हुसैन के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और घर में रखे जेवरात के बक्से को लेकर चलते बने।

    घर से कुछ दूर पर बक्सा तोड़कर 50 हजार के जेवरात की चोरी कर ली। सुबह होने पर जब घर कै लोगों की नींद खुली तो दरवाजा टूटा देखा।

    घर में जाकर देखा तो बक्सा गायब था। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी प्रभात कुमार को दी है। इसके बाद पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

    ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। सभी भुग्तभोगियों ने चोरी से संबंधित थाना में आवेदन दिया है। पुलिस  द्वारा चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

    खबरें और भी