यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का चतरा दौरा रद, अब उनकी जगह ये करेंगे सभा को संबोधित
चतरा और सिमरिया में भाजपा की विजय संकल्प सभा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवराज सिंह चौहान को चतरा आना था लेकिन अब उनका चतरा ...और पढ़ें

HighLights
- चतरा और सिमरिया दोनों विधानसभा क्षेत्र का एक स्थान पर होगी सभा
- अपरिहार्य कारणों का हवाला देकर मिश्रौल गांव में सभा की निर्धारित
जागरण संवाददाता, चतरा। Shivraj Singh Chouhan Chatra Visit: भाजपा की विजय संकल्प सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवराज सिंह चौहान चतरा नहीं आ रहे हैं।
उनके स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सभा करेंगे। चतरा और सिमरिया दोनों विधानसभा क्षेत्रों की सभा एक ही मंच से होगी।
यहां होनी थीं सभा
पूर्व में चतरा के लिए अगल और सिमरिया के लिए सिमरिया में सभा होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों ने दोनों की सभा जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर सदर प्रखंड के मिश्रौल गांव में स्थित एक प्रांगण में निर्धारित हुई है। यहां स्पष्ट कर दें कि चतरा और सिमरिया में भाजपा की विजय संकल्प सभा 13 जुलाई को आहूत है।
शिवराज सिंह चौहान भी 12 जुलाई को आएंगे रांची
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधानसभा स्तर के दोनों सभाओं में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आने वाले थ, लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
चूंकि शिवराज सिंह चौहान 12 जुलाई को रांची आना था, लेकिन अब वे 14 जुलाई को रांची आएंगे। ऐसे में चतरा के कार्यक्रम में शिवराज सिंह नहीं आ रहे हैं। उनके स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सभा करेंगे।
ये लोग रहेंगे उपस्थित
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि विजय संकल्प सभा में स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान सहित जिले के सभी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रदेश के सभी 81 सीटों पर 15 जुलाई तक होना है।
ये भी पढ़ें-
Hemant Soren: विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन हुए एक्टिव, BJP के खिलाफ बनाया ये प्लान