यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hemant Soren: विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन हुए एक्टिव, BJP के खिलाफ बनाया ये प्लान
झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी के खिलाफ चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। ऐसे में जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प ...और पढ़ें

HighLights
- यात्रा को अंतिम रूप देने में जुटे झारखंड मुक्ति मोर्चा के रणनीतिकार
- सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को गिनाएंगे हेमंत सोरेन
- केंद्र सरकार और भाजपा भी रहेगी निशाने पर
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की निर्वाचन आयोग की तैयारी को देखते हुए सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रणनीति बनाने में जुटा है। इसके तहत जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे राज्य की यात्रा पर निकलेंगे।
इस यात्रा के दौरान वे अपने सरकार के कामकाज गिनाएंगे। इसके अलावा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी वे फोकस करेंगे। उनके निशाने पर भाजपा पार्टी होगी। हेमंत सोरेन लगातार केंद्र सरकार और भाजपा के विरुद्ध मुखर हैं।
अपने खिलाफ की गई कार्रवाई को बताया षडयंत्र
उन्होंने अपने विरुद्ध कार्रवाई को षड्यंत्र बताया है। ईडी की गिरफ्तारी से लेकर जेल भेजने तक को वे मुद्दा बनाएंगे। इसमें अदालती आदेश भी प्रहार करने का बड़ा हथियार बनेगा।
उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने जमानत देते वक्त आदेश में उल्लेख किया है कि ईडी के पास हेमंत सोरेन के विरुद्ध लगाए गए आरोपों से संबंधित साक्ष्य नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने पूरे राज्य में संघर्ष यात्रा निकाली थी। तब वे नेता प्रतिपक्ष थे। अभी उनके यात्रा का नाम तय नहीं किया गया है। जल्द ही इसकी विधिवत घोषणा होने के साथ रूट चार्ट भी बनेगा। हेमंत सोरेन ने लगभग दो वर्ष पहले राज्य में खतियानी जोहार यात्रा निकाली थी।
भाजपा का मुकाबला करने की तैयारी
हेमंत सोरेन की यात्रा इस मायने में महत्वपूर्ण है कि भाजपा हर विधानसभा में अभी विजय संकल्प सम्मेलन कर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद यहां पार्टी के प्रमुख नेताओं के चुनावी अभियान में आने का सिलसिला आरंभ होगा।
खबरें और भी
वे भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। भाजपा की योजना इसके बाद राज्य सरकार के विरुद्ध आरोपपत्र जारी करने की है। इसके बाद केंद्रीय नेताओं के दौरे तय किए जाएंगे।
भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को चुनाव की कमान सौंपी है। ऐसे में भाजपा की रणनीतिक काट के लिए झामुमो पूरा दमखम दिखाएगा।
ये भी पढे़ं-
Hemant Soren: दिल्ली के लिए रवाना हुए हेमंत सोरेन, आइएनडीआइए के प्रमुख नेताओं से करेंगे मुलाकात
Hemant Soren : रांची के मंच से हेमंत सोरेन ने BJP को दिया बड़ा संदेश; कहा- शह-मात का खेल चलता रहेगा