Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: दिल्ली के लिए रवाना हुए हेमंत सोरेन, I.N.D.I.A गठबंधन के प्रमुख नेताओं से करेंगे चुनावी चर्चा

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 09:58 PM (IST)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर शुक्रवार की शाम दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंचकर वहां आइएनडीआइए ...और पढ़ें

    दिल्ली के लिए रवाना हुए हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
    दिल्ली के लिए रवाना हुए हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कांग्रेस के प्रमुख नेताओं समेत अरविंद केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात प्रस्तावित
    2. कांग्रेस के साथ विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर होगी बात

    राज्य ब्यूरो, रांची। CM Hemant Soren Delhi Visit मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इस क्रम में उन्होंने शुक्रवार की शाम दिल्ली का रुख किया। वे वहां आइएनडीआइए के नेताओं से मुलाकात कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

    जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल से भेंट करने के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे।

    विधानसभा की चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

    इस दौरान वे झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विमर्श करेंगे। कांग्रेस के साथ विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर भी बात होगी। कांग्रेस की दावेदारी अभी 33 विधानसभा सीटों पर है।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने कह चुके हैं कि पार्टी राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसके अलावा उसने अपने कोटे की दो सीटें झाविमो को दी थी।

    खबरें और भी

    इतनी सीटों पर लड़ा चुनाव

    झाविमो का भाजपा में विलय हो चुका है और ऐसे में उसे छोड़ी गई दोनों सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी है। उक्त चुनाव में झामुमो 43 और राजद ने सात सीटों पर लड़ा था।

    हेमंत सोरेन अपने दौरे के क्रम में सीटों के बंटवारे पर बात आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद वे राज्य सरकार के कार्यक्रमों और प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला दिल्ली दौरा है।

    ये भी पढ़ें-

    Hemant Soren : रांची के मंच से हेमंत सोरेन ने BJP को दिया बड़ा संदेश; कहा- शह-मात का खेल चलता रहेगा

    झारखंड में चुनाव से पहले BJP के साथ होगा 'खेला'? सरयू की हेमंत सोरेन से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी टेंशन