Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर AIIMS: मरीजों के परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत, बनेगा नया रैन बसेरा; रियायती शुल्क पर रह सकेंगे लोग

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:09 AM (IST)

    एम्स देवघर ने मरीजों के परिजनों के लिए परिसर में आधुनिक विश्राम गृह बनाने हेतु सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एम्स देवघर में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा विश्राम गृह।

    2. सेवादान आरोग्य फाउंडेशन सीएसआर के तहत करेगा निर्माण व संचालन।

    3. सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती आवासीय सुविधा मिलेगी दूरदराज के तीमारदारों को।

    संवाद सहयोगी, देवीपुर (देवघर)। मरीजों और उनके स्वजनों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एम्स देवघर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान ने सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के साथ अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक विश्राम गृह के निर्माण एवं संचालन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

    इस पहल से दूर-दराज़ क्षेत्रों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। एम्स परिसर में लगभग 1935 वर्गमीटर भूमि पर प्रस्तावित इस विश्राम गृह में 100 लोगों की क्षमता वाला डार्मेटरी, 20 अलग-अलग कमरे तथा 100 लोगों की क्षमता वाला डाइनिंग हाल बनाया जाएगा।

    यह सुविधा विशेष रूप से उन तीमारदारों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें लंबे समय तक मरीज के साथ अस्पताल में रहना पड़ता है। विश्राम गृह के निर्माण की पूरी लागत सेवादान आरोग्य फाउंडेशन अपनी कारर्पोरेट सोशल रिस्पान्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत वहन करेगा।

    संस्थान की ओर से बताया गया कि भूमि सर्वेक्षण एवंमिट्टी परीक्षण का कार्य पूरा हो चुका है तथा भवन का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। एम्स प्रशासन के अनुसार विश्राम गृह का संचालन अत्यंत रियायती शुल्क पर किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी इसका लाभ मिल सके।

    खबरें और भी

    अस्पताल परिसर में ही रहने की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों के परिजनों को आवागमन और आवास संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। एमओयू पर देवघर एम्स के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गंगने, उपनिदेशक (प्रशासन) लेफ्टिनेंट कर्नल अभिक दास तथा अधीक्षण अभियंता देवानंद झा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

    अधिकारियों ने कहा कि यह परियोजना मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार विश्राम गृह शुरू होने के बाद हर वर्ष हजारों मरीजों एवं उनके परिजनों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह पहल एम्स देवघर की मानवीय, समावेशी और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को भी मजबूती प्रदान करेगी।

    यह भी पढ़ें- रजरप्पा मंदिर का बदलेगा स्वरूप, अब QR कोड से चढ़ेगा चढ़ावा, फिर बसेंगी हटाई गई दुकानें

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के गुप्त तहखाने से लाखों की शराब बरामद