यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Baba Bageshwar: कल झारखंड आ रहे धीरेंद्र शास्त्री, इस जिले में लगाएंगे दिव्य दरबार... खुलेगी पर्ची; जानें शेड्यूल
Baba Bageshwar बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में बागेश्वरधाम सरकार धीरेंद्र नाथ शास्त्री प्रवचन करेंगे। संभावना है कि वह दरबार भी लगाएंगे। देवघर कॉलेज म ...और पढ़ें

HighLights
- धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
- 14 मार्च को देवघर आएंगे, बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे।
जागरण संवाददाता, देवघर। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में बागेश्वरधाम सरकार धीरेंद्र नाथ शास्त्री प्रवचन करेंगे। संभावना है कि वह दरबार भी लगाएंगे। देवघर कॉलेज मैदान में उनका कार्यक्रम होगा।
गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 14 और 15 मार्च को देवघर में धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू
जानकारी हो कि प्रसिद्ध कथा वाचक बागेश्वरधाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। देवघर में उनका पहला कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है। 14 मार्च को देवघर आएंगे और बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके के बाद देवघर कॉलेज मैदान में प्रवचन देंगे। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक, दरबार भी लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Jharkhand News: '77 साल से शरणार्थी...', CAA लागू होते ही झारखंड के इस शहर के लोगों की बदली किस्मत