Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर में व्यवसायी के घर में खिड़की का रॉड तोड़ घुसे चोर, करोड़ों के जेवर और नकदी पार

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 01:11 PM (GMT+05:30)

    देवघर के बंपास टाउन में व्यवसायी पवन सर्राफ के घर में बड़ी चोरी हुई है। चोरों ने खिड़की का रॉड उखाड़कर 800 ग्राम सोना, साढ़े चार किलो चांदी और चार लाख ...और पढ़ें

    खिड़की का रॉड तोड़ घुसे चोर

    खिड़की का रॉड तोड़ घुसे चोर

    HighLights

    1. देवघर में व्यवसायी पवन सर्राफ के घर करोड़ों की चोरी।

    2. चोरों ने खिड़की का रॉड उखाड़कर घर में प्रवेश किया।

    3. 800 ग्राम सोना, साढ़े चार किलो चांदी, 4 लाख नकद चोरी।

    जागरण संवाददाता, देवघर। नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन मोहल्ला में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने शहर के सबसे पुराने ईंट और गिट्टी के व्यवसायी मोहल्ला निवासी पवन सर्राफ के घर में रविवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर खिड़की का रॉड उखाड़ कर कमरे के अंदर प्रवेश कर बड़ी चोरी की। 

    चोरों ने कमरे में रखे दो अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखा करीब 800 ग्राम सोने के जेवरात, साढ़े चार किलो चांदी ( चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति सहित) व चार लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी की कुल राशि करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। 

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    सूचना पर एसडीपीओ कुलदीप कुमार सहित नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रवि ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक सुमंत प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक डीके मिश्रा पूरी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। यहां गृह स्वामी से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। 

    पुलिस अधिकारियों की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में चोरी की घटना के समय सात लोगों को देखा गया। आशंका व्यक्त की जा रही है, इन्हीं सातों व्यक्तियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

    अंदर से बंद था कमरा, खिड़की का रॉड उखाड़ कर दिया वारदात

    घटना के संबंध में पवन सरार्फ की बेटी निकिता सर्राफ ने बताया कि घटना के समय वह अपने पिता और मां के साथ घर में ही थी। घर पर नाइट गार्ड भी तैनात था। रात करीब 12 बजे उन्हें अंदर से कुछ आवाज सुनाई दी, लेकिन सामान्य आवाज समझकर सभी लोग सो गए। 

    खबरें और भी

    सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे नींद खुली। उसके बाद जब बाहर से बंद उस कमरे का ताला खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। जबकि हमेशा उस कमरे को बाहर से बंद किया जाता था। 

    गोदरेज का चाबी से खोला गया

    अंदेशा होने पर नाइट गार्ड को पीछे जाकर देखने के लिए कहा गया। गार्ड जब कमरे के पीछे पहुंचा तो खिड़की का रॉड उखड़ा हुआ पाया। अंदर झांकर देखा तो कमरे के भीतर रखा सामान बिखरा पड़ा था। नाइट गार्ड टूटी हुई खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ और अंदर से दरवाजा खोला। 

    कमरे का नजारा देखकर परिवार के सदस्य हैरत में पड़ गए। सारा सामान अस्त-व्यस्त था। गोदरेज का ताला खुला हुआ था। बड़ी बात यह है कि गोदरेज का लॉक तोड़ा नहीं बल्कि चाबी से खोला गया था। खोजबीन करने पर सोने-चांदी का जेवरात सहित नकदी गायब था।