Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुजरात-महाराष्ट्र से भी विकसित होगा झारखंड, देवघर में सिकटिया में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्‍यास मौके पर गरजे मुख्‍यमंत्री

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 08:55 AM (IST)

    Jharkhand News झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर के सिकटिया में 484.35 करोड़ की मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का सोमवार को शिलान्‍यास किया। इस मौके ...और पढ़ें

    मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्‍यास के मौके पर मुख्‍यमंत्री।
    मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्‍यास के मौके पर मुख्‍यमंत्री।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर में सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का किया शिलान्यास।
    2. सीएम ने कहा-किसान और मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता।
    3. मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर के सिकटिया में जनसभा को संबोधित किया।

    जागरण संवाददाता, देवघर। Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आने वाले समय में झारखंड को गुजरात और महाराष्ट्र से भी विकसित राज्य बनाएंगे। हमारी सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। यही झारखंड को मजबूत बनाएगा।

    देवघर में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्‍यास

    उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने केवल लूटने का काम किया। वे यहां के किसानों को ही समाप्त करना चाहते थे। अब झारखंड में जनता की सरकार बनी है।

    मुख्यमंत्री सोमवार को देवघर के सिकटिया में 484.35 करोड़ की मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के शिलान्यास के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    यह सरकार जनता की मन की बातों को जानती है: सीएम

    उन्होंने कहा कि हमें पटखनी देने से क्या होगा। जनता की ताकत हमारे साथ है। कहा कि हमारी सरकार बेरोजगारों को नौकरी भी दे रही है। आने वाले समय में और भी बहाली होगी। यह सरकार आपके मन की बात, आपकी भावना को जानने वाली सरकार है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि किसान आत्मनिर्भर हो, खेतों में पानी पहुंचे और पूरे वर्ष खेती हो, इसके लिए नई सिंचाई परियोजना लाई जा रही है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि संताल परगना में जल्द ही पीने और सिंचाई के लिए गंगा का पानी पाइप लाइन से लाने की तैयारी है। इससे बड़ी आबादी को लाभ होगा।

    बता दें कि इस मेगा जलापूर्ति योजना के सर्वे का प्रारंभिक कार्य पूरा हो चुका है। 

    यह भी पढ़ें: हजारीबाग में VHP कार्यकर्ताओं पर हमले का मामला: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 71 नामजद समेत 250 पर FIR; एक गिरफ्तार

    बीडीओ की लगाई क्लास

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रखंडों में पदस्थापित बीडीओ की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आपका व्यवहार संतोषजनक नहीं लग रहा। आपको जनता की सेवा करने के लिए तनख्वाह मिलती है।

    सीएम ने आगे कहा कि गलती करने वाले पदाधिकारी और कर्मचारी परिणाम भुगतेंगे। सीएम ने कहा कि ध्यान रहे, सरकार अब प्रोजेक्ट बिल्डिंग से निकलकर प्रखंड में बैठने जा रही है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

    बता दें कि देवघर एवं जामताड़ा जिला के 27 पंचायतों के 190 गांवों को लाभान्वित करने वाली सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से पाइप लाइन से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे एक लाख आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। 13,164 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी।

    यह भी पढ़ें: झारखंड HC की चेतावनी के बाद एक्शन में विधानसभा सचिवालय, कार्मिक विभाग से मांगी नियुक्ति घोटाले की जांच रिपोर्ट