Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हजारीबाग में VHP कार्यकर्ताओं पर हमले का मामला: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 71 नामजद समेत 250 पर FIR; एक गिरफ्तार

    By Shashank ShekharEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 09:41 PM (IST)

    हजारीबाग में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 70 नामजद समेत 250 अज्ञात लोगों के ...और पढ़ें

    हजारीबाग में VHP कार्यकर्ताओं पर हमले का मामला: पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    हजारीबाग में VHP कार्यकर्ताओं पर हमले का मामला: पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    HighLights

    1. विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद पेलावल में तनावपूर्ण स्थिति
    2. -घायलों में ज्यादातर विहिप की महिला कार्यकर्ता

    जागरण संवाददाता, हजारीबाग। हजारीबाग में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से भरी बस पर हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कटकमसांडी सीआई के बयान पर पेलावल थाना में 71 नामजद समेत 250 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायलों के बयान के आधार पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

    इसके साथ ही उपद्रवियों की धर पकड़ की कार्रवाई शुरू हो गई है। एक आरोपी पेलावल निवासी मो. हुसैन के बेट मो. असलम को गिरफ्तार किया गया है।

    धर्म सभा से लौट रहे थे सभी कार्यकर्ता

    मालूम हो कि रविवार की रात रांची में धर्म सभा से भाग लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता कटकमसांडी लौटे रहे थे। इनमें ज्यादातर महिला कार्यकर्ताएं मौजूद थीं और सभी बस पर सवार थे।

    जैसे ही पेलावल मस्जिद के पास बस पहुंची तो विशेष समुदाय के लोगों ने अचानक बस पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल हो गईं।

    इस घटना के बाद हजारीबाग शहर में तनाव की स्थिति है। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए पेलावल में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएसपी मुख्यालय राजीव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में प्रसारित फोटो और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस नजर बनाई हुई है। किसी भी स्थिति में उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: हजारीबाग में हंगामा- मुसलमानों ने किया धर्म सभा से लौट रहे विहिप कार्यकर्ताओं पर हमला, कई हुए घायल

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: आतंकी फैजान पर कसेगा NIA का शिकंजा, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट; देश विरोधी गतिविधि का आरोप

    यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने इस्लामिक स्टेट के 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, एक ने लव मैरिज कर पत्नी को भी बनाया आतंकी

    खबरें और भी