Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मात्र 2850 रुपये में आसमान से कीजिए बाबाधाम के दर्शन, हेमंत सरकार 4 अगस्त से शुरू कर रही हेलीकॉप्टर सेवा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:07 AM (IST)

    राज्य सरकार ने 4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं के लिए किफायती हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. 4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू।

    2. श्रावणी मेले के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुलभ हवाई यात्रा।

    3. विभिन्न हवाई दर्शन पैकेज, बुकिंग ऑनलाइन उपलब्ध।

    जागरण संवाददाता, देवघर। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने देवघर-बासुकीनाथ में किफायती हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सेवा चार अगस्त से शुरू होगी।

    उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गई है कि झारखंड सरकार और नागर विमानन के सौजन्य से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है।

    राज्य सरकार चार अगस्त से देवघर और बासुकीनाथ के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत करने जा रही है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुलभ, सुरक्षित और तीव्र हवाई दर्शन के माध्यम से सुखद और मनमोहक यात्रा प्रदान करना है।

    इस सेवा का संचालन 'झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट' के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन), झारखंड सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक पैकेज और दरें निर्धारित की गई हैं।

    • देवघर आकाशीय परिदर्शन: 07 से 10 मिनट की इस हवाई परिक्रमा का किराया 2,850.00 प्रति व्यक्ति ।
    • बासुकीनाथ आकाशीय परिदर्शन: 07 से 10 मिनट की हवाई परिक्रमा 2,850.00 प्रति व्यक्ति शुल्क है।
    • देवघर से त्रिकुट परिदर्शन: 10 से 15 मिनट की इस मनोरम हवाई यात्रा के लिए 3,750.00 प्रति व्यक्ति देना होगा।

    आप चाहें तो हेलीकॉप्टर से बासुकीनाथ जा सकते

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवघर से बासुकीनाथ तक की हेलीकॉप्टर सेवा भी होगी। यदि कोई ग्रुप चाहे कि वह बाबा बैद्यनाथ की पूजा कर जल्दी से बासुकीनाथ चले जाए। तो यह एकतरफा उड़ान सेवा भी शुरू होने पर लाभ मिलेगा।

    बताया गया कि 15 मिनट के इस सफर का किराया प्रति व्यक्ति 4,500 रुपया होगा। हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने के लिए श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhandaviation.in पर जाकर अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की पूछताछ या सहायता के लिए संपर्क सूत्र 9122583111 पर संवाद कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, दिल्ली-देवघर शाम की फ्लाइट आज से बहाल