बाबा नगरी से सीधे मां कामाख्या के दरबार: देवघर-गुवाहाटी की नई फ्लाइट शुरू, मात्र 2 घंटे में पूरा होगा सफर
देवघर एयरपोर्ट से मंगलवार से देवघर-गुवाहाटी की नई उड़ान सेवा शुरू हो गई है, जो सप्ताह में दो दिन चलेगी। इंडिगो की यह एटीआर-78 सीटर फ्लाइट लगभग दो घंटे ...और पढ़ें

देवघर-गुवाहाटी की नई फ्लाइट शुरू, मात्र 2 घंटे में पूरा होगा सफर
HighLights
देवघर-गुवाहाटी नई फ्लाइट मंगलवार से शुरू हुई।
सप्ताह में दो दिन चलेगी इंडिगो की यह सेवा।
मात्र दो घंटे में पूरा होगा 1000 किमी का सफर।
जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर एयरपोर्ट से नई फ्लाइट देवघर-गुवाहाटी की मंगलवार से शुरू हो रही है। यह सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। शुक्रवार को पहली फ्लाइट 50 पैसेंजर को लेकर आ रही है। देवघर से गुवाहाटी जाने वाले तकरीबन 47 पैसेंजर ने सोमवार शाम तक जाने का टिकट ले लिए थे।
सूत्रों की मानें तो फ्लाइट 6 ई 7709 गुवाहाटी से सुबह 09:25 पर चलेगी और 11:20 पर देवघर पहुंचेगी। देवघर से 6 ई 7710 सुबह 11:50 पर प्रस्थान करेगी और 1:35 में गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
तकरीबन एक हजार किमी का यह सफर तकरीबन दो घंटा में पूरा होगा। इंडिगो ने यह सेवा शुरू की है। जब इसकी बुकिंग शुरू हुई थी। तब देवघर-गुवाहाटी का किराया 3,649 रुपया था।
हालांकि, हवाई टिकट प्रीमियम होता है, जो लोड के हिसाब से बढ़ता-घटता रहता है। सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को देवघर- गुवाहाटी 78 सीटर फ्लाइट को फिलहाल अक्टूबर तक चलाने का शेडयूल मिला है। जिसका एक्सटेंशन आगे होगा।
जानकारी हो कि इस सेवा के शुरू होने से सत्संग आश्रम के हजारों अनुयायियों की सुविधा बढ़ेगी। वहीं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यहां आकर मां कामाख्या का दर्शन करने का प्लान लेकर आए देश-विदेश के लोगों को राहत होगी। विश्वव्यापी श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू हो चुका है।
मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी एटीआर -78 सीटर फ्लाइट
- आगमन : 6 ई 7709 गुवाहाटी से देवघर 11:20
- प्रस्थान : 6 ई 7710 देवघर 11:50