देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, एक्सपायरी एनर्जी ड्रिंक जब्त; मिलावटी हल्दी और मसाले कराए नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रावणी मेला के दौरान देवघर के दुम्मा बॉर्डर पर होटलों का निरीक्षण किया। ...और पढ़ें

एक्सपायरी एनर्जी ड्रिंक्स। (जागरण)
HighLights
दुम्मा बॉर्डर पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण।
24 एक्सपायरी एनर्जी ड्रिंक बोतलें जब्त, नष्ट कीं।
मिलावटी हल्दी और चना मसाला भी नष्ट किया।
जागरण संवाददाता, देवघर। श्रावणी मेला के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में सोमवार को दुम्मा बार्डर स्थित कई होटल सहित भोजनालयों का निरीक्षण।
निरीक्षण के दौरान टीम ने एक्सपायरी एनर्जी ड्रिंक (स्टिंग) की 24 बोतलों को जब्त किया। साथ ही टीम ने छह से सात किलोग्राम मिलावटी हल्दी व चार पैकेट एमडीएच की चना मसाला को मौके पर नष्ट कराया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुम्मा बॉर्डर स्थित ज्योति होटल, दमदम होटल, बच्चू मंडल होटल, श्योबाई बंसल चैरिटेबल ट्रस्ट, बाबा बैद्यनाथ भोजनालय, प्रिंस होटल, आनंद कृष्ण होटल, चंदन होटल, आर्यन यादव होटल, कैंटीन तथा रूपेश होटल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान इन सभी प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के भंडारण, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों सहित लाइसेंस से संबंधित सभी बिंदुओं की जांच की गई।
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से हल्दी, लाल मिर्च, दाल, सब्जी, चायपत्ती तथा अन्य खाद्य पदार्थों की त्वरित गुणवत्ता जांच की गई।
मिली एनर्जी ड्रिंक की एक्सपायरी बोतल
जांच में सभी नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए तथा किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं पाई गई। जबकि निरीक्षण के दौरान रूपेश होटल में बिक्री करने के लिए रखा गया एनर्जी ड्रिंक की एक्सपायरी बोतल मिली।
सभी बोतलों को तत्काल जब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही इन उत्पादों की आपूर्ति एसएस इंटरप्राइजेज, सत्संग कोरियासा द्वारा किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
वही, एक कोल्ड फील्ड द्वारा संचालित शिविर में मिलावटी हल्दी व चना मसाला को नष्ट कराया गया। साथ ही दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- धनबाद में 108 एंबुलेंस सेवा बीमार, 37 में से 27 वाहन खराब; अस्पताल पहुंचने से पहले ही दे देते हैं जवाब