Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला में पहली बार श्रद्धालुओं को मिलेगी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा, मरीजों का होगा तुरंत इलाज

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 01:54 PM (IST)

    श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाबा मंदिर प्रबंधन पहली बार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराएगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. श्रावणी मेला में पहली बार ALS एंबुलेंस सुविधा।

    2. बाबा मंदिर प्रबंधन 50 लाख में खरीदेगा एंबुलेंस।

    3. गंभीर रोगियों को मिलेगी तत्काल जीवन रक्षक सहायता।

    जागरण संवाददाता, देवघर। श्रावणी मेला के दौरान इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए पहली बार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बाबा मंदिर प्रबंधन की ओर से यह पहल की गई है। मेला प्रारंभ होने से पहले 50 लाख रुपये की लागत से एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की खरीद की जाएगी।

    इसकी निविदा निकाली गई है। दरअसल राजकीय श्रावणी मेला की समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन देवघर ने अवगत कराया था कि देवघर में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस की सुविधा नहीं है।

    इसके बाद ही यह निर्णय लिया गया था कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कोष से एंबुलेंस का क्रय किया जाए। जानकारी हो कि श्रावणी मेला, भादो मेला समेत अन्य दिनों में भक्तों की अत्यधिक भीड़ होती है। कई बार कुछ भक्त मौसम व उमस के कारण बेसुध हो जाते हैं।

    ये सुविधाएं होंगी उपलब्ध

    गंभीर रोगियों को तत्काल उपचार मिल सके इसमें यह एएलएस एंबुलेंस कारगर साबित होगा। इस एंबुलेंस की खासियत यह है कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले जीवन रक्षक सहायता दी जाती है। इसमें लाइफ सपोर्ट की सारी सुविधाएं, आक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेटर, कार्डियिक मानिटर और दवाइयां होती है।

    यह भी पढ़ें- शिवभक्तों को सौगात: देवघर-बासुकीनाथ के बीच बन रहा 36 KM कांवड़िया पथ, अंडरपास-फ्लाईओवर की भी सुविधा



    एएलएस एंबुलेंस का टेंडर हो गया है। पूरी उम्मीद है कि श्रावणी मेला से पहले उपलब्ध हो जाएगा।

    -

    रवि कुमार, एसडीओ सह प्रभारी पदाधिकारी बाबा मंदिर

    खबरें और भी