देवघर श्रावणी मेला 2026: जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम
आसनसोल डिविजन के डीआरएम ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जसीडीह स्टेशन का दौरा किया। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सु ...और पढ़ें

जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर का जायजा लेते आसनसोल के डीआरएम साैरभ माैर्य और साथ में अन्य। (फोटो जागरण)
HighLights
डीआरएम ने जसीडीह स्टेशन पर श्रावणी मेला तैयारियों का निरीक्षण किया।
श्रद्धालुओं के लिए 80 हजार वर्ग फीट का पंडाल तैयार किया गया।
यात्रियों की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त ट्रेनें और सीसीटीवी निगरानी होगी।
संवाद सहयोगी, जसीडीह (देवघर)। विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आसनसोल मंडल के डीआरएम सौरभ मौर्य ने गुरुवार को जसीडीह स्टेशन समेत मेला क्षेत्र के सभी स्टेशनों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं से जुड़ी छोटी-बड़ी सभी बातों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
मेला की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि जसीडीह स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं के ठहराव को लेकर 80 हजार वर्ग फीट में पंडाल बन कर लगभग तैयार हो चुका है। पंडाल के आसपास शौचालय, शुद्ध पेयजल और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा होगी। वहीं यात्री सुरक्षा को लेकर परिसर में जीआरपी और आरपीएफ के साथ सीसीटीवी कैमरे की पैनी नजर से की जाएगी।
परिसर में अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में स्थानीय जिला प्रशासन से मदद ली जाएगी। प्लेटफार्म की क्षमता के पश्चात यात्रियों को बाहर टेंट में रोककर नियंत्रित किया जाएगा। मेला के दौरान सभी गाड़ियों के ठहराव निर्धारित समय से अतिरिक्त समय तक रोकने की व्यवस्था होगी ताकि यात्री सुरक्षित सवार होकर गंतव्य तक जा सके।
यात्रियों को टिकट लेने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मुख्य रेलखंड पर 70 जोड़ा ट्रेनों का आवागमन प्रतिदिन होता है। मेला के दौरान 26 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा । जिसमें दूर दराज यात्रियों के लिए नौ जोड़ी ट्रेन चलाई जाएगी।
खबरें और भी
इस दौरान उन्होंने कहा कि सोमवार मंगलवार समेत अन्य विशेष दिनों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन को भी चलाया जाएगा । स्पेशल ट्रेन जसीडीह और आसपास के क्षेत्रों में हमेशा तैनात रहेगी जिसकी आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत रवाना किया जाएगा। वहीं जसीडीह रोहिणी वायपास रेलवे लाईन का काम लगभग 90 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है ।
इस रेलखंड पर ओवरहेड तार लगाने का काम किया जा रहा है जो आगामी कुछ दिनों में तैयार हो जाएगा । उन्होंने बताया कि मेला के दौरान स्क्रूलेटिंग को पूरी तरह से खाली रखा जाएगा जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो सके। इस दौरान आरपीएफ कमांडेंट राहुल राज स्टेशन प्रबंधक शंकर शैलेश आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।