विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावणी मेला अंतिम चरण में: शिव, सावन और चौथे सोमवार का संगम, बाबाधाम पहुंचे दो लाख से अधिक कांवड़िया

Published: Mon, 24 Aug 2026 12:24 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2026 12:54 PM (IST)

Baba Baidyanath Dham: श्रावणी मेला अपने अंतिम चरण में है, चौथे सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में दो लाख से ...और पढ़ें

HighLights

  1. श्रावणी मेला अंतिम चरण में, दूसरा सोमवार रहा रिकॉर्ड तोड़।

  2. चौथे सोमवार को बाबाधाम में दो लाख से अधिक श्रद्धालु।

  3. प्रशासन ने सुगम जलार्पण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

आरसी सिन्हा, देवघर। Sawan 2026: देवघर श्रावणी मेला-2026 अब समापन की ओर बढ़ रहा है। इस साल शिव, सावन और चार सोमवार का संगम बना। जिसमें दूसरे सोमवार ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़े। और तीसरे सोमवार को भी अप्रत्याशित भीड़ रही। सावन के चौथे सोमवार को अपेक्षाकृत कम भीड़ है।

सोमवार सुबह की सरदारी पूजा के बाद से सुलभ जलार्पण का सिलसिला चल रहा है। सावन महीना 28 तारीख पूर्णिमा को विराम लेगा।  सोमवार के पावन दिन के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ का मंदिर फूलों से सजा हुआ है। फूल की खुशबू, धूप-दीप से निकल रहा धुंआ वातावरण को और भी पवित्र बना रहा है।

प्रातः कालीन पूजा के बाद से लगी है भक्तों की कतार 

प्रात:कालीन पूजा के बाद आम भक्तों की कतार चल रही है। हर हर महादेव का जयघोष हो रहा है। बोल बम बम का नारा तो थमने का 
नाम नहीं ले रहा है। दो लाख से अधिक भक्त देवघर पहुंच गए हैं। लंबी कतार लगी हुई है। सुरक्षा बल क्यू को सुगम तरीके से आगे बढ़ाने में लगे हैं। 

डीसी और एसपी देर रात से व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने में जुटे एक एक प्वाइंट के अधिकारी को अलर्ट करते रहे। सुबह जलार्पण शुरू होने के समय से लगातार कुछ समय तक डीसी,एसपी,डीडीसी,एसडीओ मंदिर कंट्रोल रूम से सीसीटीवी पर नजर बनाए हुए थे। इसके बाद फिर रूट लाइन में निकले।

जिला प्रशासन अधिक से अधिक भक्तों को पूजा कराने के लिए कतार को तेजी से आगे बढ़ाने में लगा है। मंदिर में अरघा के निकट तैनात सुरक्षा बलों को बार बार ताकीद किया जाता रहा। बाह्य अरघा में श्रद्धालु आसानी से जलार्पण कर सकें। इसके लिए अलग से सुरक्षा बलों के साथ साथ क्यूआरटी लगी है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के BDO राकेश कुमार चौधरी की संदिग्ध मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पत्नी के बयान पर देवघर में चार पर FIR

दंडाधिकारी को लगाया गया है। मेला क्षेत्र और खासकर रूटलाइन में देर रात से ही क्यूआरटी टीम लगी है। कतार में कहीं भी भीड़ को एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है। एआइ आधारित दो सौ से अधिक कैमरा से  निगरानी 
हो रही है।

शिव का दिन है सोमवार

कहते हैं कि सोमवार का दिन शिव का दिन है। यही कारण है कि सोमवार को भक्तों का सैलाब उमड़ जाता है।  चारों ओर हर हर बम बम और हर हर महादेव गूंज रहा है। सुबह होने की  प्रतीक्षा किसी भी शिवभक्त ने नहीं की।

यह भी पढ़ें- बाबा बैद्यनाथ के भक्त ध्यान दें... रविवार और सोमवार को नहीं मिलेगी यह खास सुविधा

देर रात ही वह मंदिर जाने का रास्ता खोजने लगे। सावन के पहले दिन से अरघा से जलार्पण की व्यवस्था है। भक्त सुबह से ही अरघा से जलार्पण कर रहे हैं। मंदिर प्रांगण में तीन बाह्य अरघा लगाया गया है। यह उनलोगों के लिए मददगार है जो लंबी कतार में लगने से लाचार हैं। प्रशासनिक इंतजाम पुख्ता रखा गया है। 

यह भी पढ़ें- देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 33 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री नष्ट