विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवघर में 18 करोड़ की लागत से बनेगा 7 मंजिला पुलिस भवन, एक ही छत के नीचे होंगे 4 थाने

Published: Mon, 31 Aug 2026 06:55 PM (IST)

देवघर में 18 करोड़ की लागत से सात मंजिला नया पुलिस भवन बनेगा, जिसमें महिला, एससी-एसटी, मानव तस्करी और साइबर थाने शामिल होंगे।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. 18 करोड़ की लागत से सात मंजिला पुलिस भवन।

  2. महिला, एससी-एसटी, मानव तस्करी, साइबर थाने होंगे।

  3. पुलिस लाइन में नए बैरक और अधिकारी क्वार्टर भी।

जागरण संवाददाता, देवघर। करोड़ों की लागत से साइबर थाना के पास पुलिस का नया बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा। करीब 18 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सात मंजिला भवन के टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है और जल्दी ही इस दिशा में काम शुरू होगा।

जानकारी हो कि इस भवन के निर्माण के लिए यहां पर्याप्त जगह उपलब्ध है। यहां महिला थाना एससी एसटी थाना मानव तस्करी थाना व साइबर थाना बनेगा।

साथ ही कई तरह के अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी। इस सात मंजिला भवन में क्वार्टर भी होगा। सारा बिल्डिंग एक ही कैंपस में होगा। जानकारी हो कि फिलहाल महिला थाना, साइबर थाना का भवन काफी पुराना और जर्जर हालत में है।

वहीं, एससीएसटी थाना कुंडा थाना के साथ जुड़ा हुआ है। वर्तमान में जिले भर के एसएस एसटी मामलों से जुड़ी प्राथमिकी यहीं पर दर्ज की जाती है।

वहीं, मानव तस्करी से जुड़े मामलों के लिए अलग से किसी थाना की कोई व्यवस्था नहीं है। इस भवन के बन जाने से पुराने भवन का स्थान खाली हो जाएगा और वहां कुछ नया बनाया जा सकेगा।

इसके साथ ही डाबरग्राम स्थित पुलिस लाइन में भी कई नए भवनों का निर्माण किया गया है। इसका लाभ इस श्रावणी मेला में भी मिला है। यहां पुरुष का आठ बैरक बनाया गया।

एक बैरक में रुक सकते हैं 250 लोग

एक बैरक में करीब 250 लोगों के रुकने की जगह है। वहीं, महिलाओं के लिए इसी तरह से पांच बैरक बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में विशेष ऑफिसर क्वार्टर भी बनाया गया है। एक भवन में करीब 12 फ्लैटनुमा क्वार्टर है।

कुल 24 ऐसे फ्लैट हैं। इसके साथ ही यहां एक भव्य परेड ग्राउंड का भी निर्माण किया जाना है। वहीं यहां चारों ओर चाहरदीवारी भी बनाया जाएगा।

पुलिस लाइन में बने बैरक का सबसे ज्यादा उपयोग श्रावणी मेला के दौरान देखने को मिला। पहले बाहर से डयूटी करने आने वाले पुलिस कर्मियों को अस्थायी शिविर में ठहराया जाता था। लेकिन इस बार काफी लोगों को नए बैरक में ठहराया गया है।

यह भी पढ़ें- डिब्रूगढ़-देवघर एक्सप्रेस में जुड़ेगा एक्स्ट्रा स्लीपर कोच, देखें तारीख और डिटेल, कन्फर्म सीट मिलना होगा आसान