देवघर के नंदन पहाड़ पर बनेगा ग्लास ब्रिज, पर्यटन विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव
देवघर में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक हुई। इसमें नंदन पहाड़ पार्क के सौंदर्यीकरण और ग्लास ब्रिज बनाने का प्रस्ताव विभा ...और पढ़ें

HighLights
नंदन पहाड़ पार्क का सौंदर्यीकरण और ग्लास ब्रिज का प्रस्ताव।
पर्यटन विकास हेतु विभिन्न स्थलों पर कार्य करने का निर्णय।
पुनासी जलाशय, सारठ विधानसभा क्षेत्रों में विकास पर चर्चा।
जागरण संवाददाता, देवघर। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई। इसमें कई प्रस्ताव आए। जिस पर विचार किया गया। वहीं, देवघर शहर के मनाेरंजन पार्क नंदन पहाड़ पार्क का सौंदर्यीकरण करने और यहां ग्लास ब्रिज का प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इस प्रस्ताव को भेजने का निर्देश दिया।
डीसी ने कहा कि देवघर जिले के अंतर्गत अविकसित एवं विकासशील पर्यटन क्षेत्रों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित सभी विभाग व अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
बैठक में पुनासी जलाशय योजना डैम तक खोरीपानन से पुनासी डैम तक पर्यटकों के सुविधा के लिए सड़क के दोनों किनारे नौ मीटर हाई मास्क लाइट लगाने, शिवेशर धाम शिव मंदिर पुनसिया का जीर्णोद्धार, सारठ विधानसभा अंतर्गत सारठ, पालोजोरी एवं करमाठाड़ प्रखंड में पार्क का नव-निर्माण, पथरड्डा पहाड़ के सौंदर्यीकरण एवं संरचनात्मक विकास पर चर्चा हुई।
सारठ विधायक उदय शंकर सिंह द्वारा सारठ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पर्यटक स्थलों के सुंदरीकरण एवं अन्य कार्य का प्रस्ताव। विधायक सुरेश पासवान द्वारा पर्यटन विभाग अन्तर्गत कार्य कराने का प्रस्ताव। देवघर जिलान्तर्गत विभिन्न स्थलों पर सुंदरीकरण एवं पर्यटकीय विकास कार्य का प्रस्ताव, मोहनपुर प्रखण्ड भिखना पंचायत के ग्राम-तितमोह स्थित सुरंगी पहाड़ी को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव। टावर चौक के नजदीक पूर्व में सरकारी जमीन पर जननायक गुरू शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव आया।
इसके अलावा अजय बाराज, सिकटिया (सारठ), नाग बाबा नाथ धाम (पालोजोरी), सारठ मजार, फूलजोरी पहाड़ (पालोजोरी), बभनगामा दुबे बाबा धाम (सारठ), आराजोरी बजरंगबली धाम (सारठ), शिव मंदिर (पालोजोरी) में बहुप्रयोजन हाल, शौचालय, कैंटीन, पीने के पानी, पर्किंग इत्यादि की भी व्यवस्था के लिए डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।
खबरें और भी
पथरड्डा को सी में अधिसूचित करने का प्रस्ताव, पुनासी को बी में अपग्रेड करने का प्रस्ताव, जमुनिया में स्टेडियम निर्माण, सिहो-कान्हू प्रतिमा जीर्णोद्वार मोहनपुर प्रखंड, पालोजोरी में पार्क निर्माण का प्रस्ताव, शहीद आश्रम रोहिणी का सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव लाया गया।
वघर विधायक श्री सुरेश पासवान, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती किरण कुमारी, नगर आयुक्त श्री रोहित सिन्हा, प्रतिनिधि सारठ विधायक, जिला पर्यटन पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व सदस्य आदि उपस्थित थे।