Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर में 4.80 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं का किया शिलान्यास, किसानों को मिलेगा लाभ

    Updated: Mon, 04 May 2026 06:35 PM (IST)

    जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर में 4.80 करोड़ रुपये की सात चेक डैम व बांध जीर्णोद्धार परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ...और पढ़ें

    मंत्री हफीजुल हसन ने किया शिलान्यास। (जागरण)

    मंत्री हफीजुल हसन ने किया शिलान्यास। (जागरण)

    HighLights

    1. मंत्री हफीजुल हसन ने 7 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

    2. 4.80 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं शुरू की गईं।

    3. किसानों की समृद्धि के लिए सिंचाई बढ़ाना मुख्य उद्देश्य।

    जागरण टीम, मधुपुर। राज्य के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने सोमवार को मधुपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर में जल संसाधन विभाग द्वारा 4.80 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत सात चेक डैम व बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया।

    मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि उनका उद्देश्य अपने विधानसभा क्षेत्र के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सिंचाई बढ़ाना है। यह क्षेत्र कृषि प्रधान है और बरसात के मौसम में 10-20 दिन बारिश न होने पर फसल मर जाता है, जिससे उनका बुरा हाल हो जाता है।

    इस दर्द को ध्यान में रखते हुए लघु सिंचाई विभाग के द्वारा योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से विभाग का प्रभार ग्रहण किया है तब से विधानसभा क्षेत्र में करीब 56 योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। जिनमें से 46 योजना का काम जारी है और सात का शिलान्यास किया गया है। कुछ योजनाओं पर स्वीकृति मिलना अभी बाकी है।

    उन्होंने कहा कि वह खुद एक किसान के बेटे हैं। इसलिए किसान का दर्द अच्छी तरह से जानते हैं। जब किसान के खेत में फसल मरने लगती है, तो उनकी तड़प को खुद महसूस किया है।

    उन्होंने कहा कि आगे भी इस विभाग में बड़ी योजनाएं लाई जाएगी। जिनमें सिकटिया फेज टू और कृष्णा डेम शामिल है। जिससे मधुपुर व करौं प्रखंड को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बुढ़ई जलाशय योजना से मार्गोमुंडा आदि क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था होगी।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि कई सड़कों का निर्माण जल्द होने वाला है और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रत्येक मंत्री एवं विधायक को 15 किलोमीटर सड़क निर्माण व 15 करोड़ रुपये से पुल-पुलिया निर्माण की योजना बनाई गई है।

    योजनाओं से कहां-कहां फायदा

    टेहुनियां मध्यम सिंचाई योजना व गौरीपुर बांध का जीर्णोद्धार देवघर प्रखंड, मधुपुर प्रखंड के लक्खी बाजार स्थित मक बांधा व कुर्मीडीह मध्यम सिंचाई योजना पर कार्य किया जाएगा।

    इसके अलावा करौं प्रखंड के सिरसा नवाबांध मध्यम सिंचाई योजना, कुचलापहाड़ी जोरिया पर चेक डैम निर्माण व कोल्हडीह जोरिया पर भी चेक डैम का निर्माण किया जाएगा।

    इस मौके पर लघु सिंचाई विभाग सहायक अभियंता रत्न कुमार, धर्मवीर कुमार, गौरव कुमार, कनीय अभियंता चंदन कुमार गुप्ता, अविनाश शर्मा, मनीष कुमार राय, जिला परिषद सदस्य फारूक अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अबू तालिब अंसारी, झामुमो देवघर जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश मंडल करौं प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम अशरफ उर्फ राजू थे।

    यह भी पढ़ें- देवघर के बाबाधाम में श्रावणी मेला में VIP ट्रीटमेंट पर रोक, भक्तों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं