होली पर रेलवे का तोहफा: यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, 4 एक्सप्रेस ट्रेन में जुड़ेंगे एक्सट्रा कोच
रेलवे ने होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें दुर्ग-मधुबनी, मद्रास-बरौनी, तिरुपति-रक्सौल और आसनसोल-गोरखपुर रू ...और पढ़ें
-1772284662628_m.webp)
होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन। (AI Generated Image)
HighLights
होली पर यात्रियों की भीड़ हेतु विशेष ट्रेनें।
दुर्ग-मधुबनी सहित कई रूटों पर नई ट्रेनें।
चार एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए।
जागरण संवाददाता, देवघर। होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग के बीच एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 08753 दुर्ग-मधुबनी होली स्पेशल एक मार्च को दुर्ग से 00:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 04:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी।
वहीं, 08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल मधुबनी से दो मार्च को 06:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
उक्त ट्रेनें दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्र के आसनसोल मंडल में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वहीं, मद्रास-बरौनी-मद्रास (06039/06040) और तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति (07051/07052) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं को उनके मौजूदा मार्ग, समय, ठहराव और संशोधित संरचना के अनुसार बढ़ाने का निर्णय लिया है।
06039 मद्रास-बरौनी जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल की सेवा को आठ मार्च तक बढ़ा दी गई है और 06040 बरौनी जंक्शन-मद्रास साप्ताहिक स्पेशल को 11 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
07051 तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक होली स्पेशल सात मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। 07052 रक्सौल – तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल 10 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इसके साथ ही आसनसोल और गोरखपुर के बीच एक विशेष ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया गया।
03525 आसनसोल-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी और दो मार्च को शाम 7:15 बजे आसनसोल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 03527 आसनसोल-गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन एक मार्च को दोपहर 1:20 बजे आसनसोल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इन विशेष ट्रेनों में साधारण दूसरी श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़ें- 19 ट्रेनों में साइड वेंडिंग के लिए 2 बर्थ होंगे रिजर्व, यात्रियों को मिलेगा खास फायदा; पूर्व मध्य रेलवे का फैसला
चार लोकप्रिय एक्सप्रेस ट्रेनों में जोड़ा गया अतिरिक्त कोच
रेलवे द्वारा यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोकप्रिय एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाना को लेकर लगातार पहल किया जा रहा है। इसके तहत रेलवे ने 28 फरवरी से छह मार्च के बीच चार एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त नान वातानुकूलित चेयर कार कोच और शयनयान श्रेणी के कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 18183 टाटानगर – बक्सर एक्सप्रेस में एक नान वातानुकूलित चेयर कार कोच जोड़ा जाएगा। 18603 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस में एक शयनयान श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। 18619 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस में एक शयनयान श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस में एक शयनयान श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा।