Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर में होमगार्ड के पदों पर होगी सीधी भर्ती, जून से अभ्यर्थी कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई

    Updated: Mon, 18 May 2026 07:05 PM (GMT+05:30)

    Home Guard Recruitment: देवघर में होमगार्ड के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी। जून के पहले सप्ताह में विज्ञापन और तीसरे सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंग ...और पढ़ें

    समाहरणालय सभागार में हुई बैठक। (जागरण)

    समाहरणालय सभागार में हुई बैठक। (जागरण)

    HighLights

    1. देवघर में होमगार्ड के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती।

    2. जून के पहले सप्ताह में विस्तृत विज्ञापन जारी होगा।

    3. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून के तीसरे सप्ताह से शुरू।

    जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर में होमगार्ड के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में होमगार्ड नियुक्ति संबंधी बैठक समाहरणालय सभागार में हुई।

    उपायुक्त ने होमगार्ड के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को लेकर अब तक की प्रगति की समीक्षा की गयी। उन्होंने जानकारी दी कि जून माह के प्रथम सप्ताह में नियुक्ति संबंधित विस्तृत विज्ञापन निकाला जाएगा। साथ ही जून के तीसरे सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने भर्ती से जुड़े आवेदन प्रक्रिया और भौतिक सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक सभी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जा सके।

    पूरी प्रक्रिया होगी पारदर्शी

    उन्होंने शारीरिक दक्षता, आरएफआईडी तकनीक के उपयोग का निर्देश दिया, ताकि तकनीक के उपयोग से अभ्यर्थियों की दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं का सटीक डेटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहे, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।

    इसके अलावा उपायुक्त ने भर्ती से जुड़े विभिन्न चरणों के लिए अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और भौतिक सत्यापन के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

    अधिकारियों से कहा गया कि निष्पक्ष वातावरण में शारीरिक एवं लिखित परीक्षा आयोजित हो, इसकी पूरी तैयारी पहले से कर लें। बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी, होमगार्ड कमांडेंट थे।

    यह भी पढ़ें- देवघर के नावाडीह में बना नया ROB चालू, रेलवे फाटक 27/C स्थायी रूप से बंद