Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IGNOU ने बढ़ाई एडमिशन व री-रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, अब जुलाई की अंतिम तारीख तक करें आवेदन

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:16 AM (IST)

    IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई ...और पढ़ें

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय। (प्रतीकात्मक फोटो)

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. री-रजिस्ट्रेशन और नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई।

    2. सॉफ्ट कॉपी लेने पर नामांकन शुल्क में 15% छूट।

    3. एससी/एसटी छात्रों के लिए कुछ कोर्स में निःशुल्क नामांकन।

    संवाद सहयोगी, देवघर। IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में नए प्रवेश व फिर से निबंधन कराने की (री-रजिस्ट्रेशन) की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है।

    अभी तक नए प्रवेश या अगले सेमेस्टर वर्ष के लिए निर्धारित तिथि तक अपना री-रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इससे संबंधित किसी तरह की जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र, देवघर कालेज से संपर्क कर सकते है।

    वहीं अध्ययन सामग्री के साफ्ट कापी का विकल्प लेने वाले अभ्यर्थियों को नामांकन में 15 प्रतिशत का छूट दी जाती है। एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए बीएएम, बी-काम व बीएससीएम में निश्शुल्क नामांकन का प्रावधान है।

    संप्रति इग्नू विश्व की सबसे बड़ी मुक्त विश्वविद्यालय है। जिसे एनआइआरएफ रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त है। साथ नैक (एनएएसी ) द्वारा इसकी गुणवत्ता के लिए ए-प्लस प्लस ग्रेडिंग प्राप्त है।

    यह जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र देवघर के क्षेत्रीय निदेशक (प्र.) अरविन्द मनोज कुमार सिंह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। पहले, इग्नू ने प्रवेश (Fresh Admission) और री-रजिस्ट्रेशन दोनों की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की थी। अब इसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दिया गया है।