देवघर में एनजीटी के आदेशों की अनदेखी, नदियों में बेरोकटोक हो रहा अवैध बालू खनन
एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद सारवां (देवघर) क्षेत्र की नदियों से अवैध बालू खनन दिन-रात जारी है। प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही बालू माफियाओं को सूचना ...और पढ़ें
-1782382819168_m.webp)
HighLights
एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद सारवां में अवैध बालू खनन जारी है।
नदियों से दिन-रात बेरोकटोक बालू का उठाव किया जा रहा है।
प्रशासन की छापेमारी से पहले ही बालू माफिया हो जाते सतर्क।
संवाद सूत्र, सारवां (देवघर)। पर्यावरण और नदी के संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण के तहत नदियों से बालू के उठाव पर रोक के बावजूद भी सारवां थाना क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों में अवैध रूप से बालू जारी है। बालू का उठाव रात के अंधेरे नहीं बल्कि दिन के उजाले में भी जारी है।
थाना क्षेत्र के कुछ घाटों में रात्रि नौ बजे से लेकर सुबह छह तक बृहद पैमाने पर बालू का उठाव होता है। लेकिन कुछ घाटों में दिन के उजाले में भी बालू का उठाव बेरोक टोक जारी है। पुलिस और प्रशासन के पहुंचने के पूर्व ही ट्रैक्टर मालिकों को उनकी गतिविधि की इसकी सूचना मिल जाती है।
ऐसे में छापेमारी से पहले ही बालू माफिया सचेत हो जाते हैं। बुधवार को 6: 26 से 7 : 10 तक सुबह सारवां थाना क्षेत्र के पहरीडीह बालू घाट पुल के पूर्वी और पश्चिम दिशा में बालू उठाव करते बालू माफिया नजर आए।
वहीं अजय नदी बढ़ैता घाट और ताराटांड़ में ट्रैक्टर बालू उठाव कर ले जाते ट्रैक्टर वाले दिखे। इसकी सूचना अंचल और थाने को दिए जाने के बाद करीब एक घंटा में पेट्रोलिंग वाहन पहरीडीह घाट पहुंची। लेकिन तब तक ट्रैक्टर बालू उठाव कर आराम से फरार हो चुके थे।
खबरें और भी
सूत्रों की माने तो यहां हर दिन एनजीटी की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। प्रशासन इस पर रोक लगाने में पूरी तरह से विफल नजर आ रही है। ट्रैक्टर चालक पुलिस के पहुंचने से पहले भी भाग जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक सारवां थाना क्षेत्र के पहरीडीह, बढ़ैता, ताराटांड़, जुरुलिया,चंदना, बालीडीह, दुर्जनी सहित अन्य घाटों में बालू का उठाव लगातार जारी है।
वहीं इस बारे में सारवां सीओ राजेश कुमार साहा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सभी घाटों में चौकीदार को निगरानी रखने के लिए अंचल से पत्र भी जारी किया गया है। वहीं थाना प्रभारी को भी निर्देशित किया गया है कि बालू का उठाव ना हो । लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है।