विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर लिया गया एक और अहम फैसला, महिलाएं ध्यान से पढ़ लें नया अपडेट

Published: Wed, 30 Apr 2025 08:11 PM (IST)

Maiya Samman Yojana देवघर के सारवां प्रखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत नॉन डीबीटी खाताधारकों के लिए एक ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. कैंप में मंईयां योजना के लाभुक के खाता का होगा आधार सीडिंग
  2. सात मई तक लगेगा शिविर, हेमंत सरकार ने दे दी बड़ी राहत

संवाद सूत्र, सारवां (देवघर)। झारखंड के देवघर जिले के सारवां प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार ने पंचायत सेवक, मुखिया, जन सेवक साहित विभिन्न कर्मियों के साथ विशेष बैठक की।

बताया गया कि पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के नॉन डीबीटी खातों का डीबीटी करवाना है। 12 मार्च 2025 या इसके बाद जिन लाभुकों को सम्मान योजना की राशि मिली है।

इसके अलावा, जिनका आधार सीडिंग बैंक खाता में नहीं है। वैसे लाभुकों को खाते में आधार सीडिंग करना अनिवार्य है। इसे लेकर पंचायत स्तर पर एक से लेकर सात मई तक विशेष कैंप पंचायत भवन में लगेगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत वार नॉन डीबीटी लाभुकों की सूची उपलब्ध कराई गई है। इस सूची को पंचायत भवन के साथ पंचायत के सभी गांव के महत्वपूर्ण स्थलों पर चिपकाया जाएगा ताकि लाभुक सूची में अपना नाम देखकर कैंप में अपना डीबीटी करा सकें।

क्या बोले अधिकारी?

बीडीओ ने कहा कि कैंप के आयोजन में प्रतिदिन प्राप्त प्रतिवेदन का अपडेट देना है, जिसे जिला को भेजा जाएगा।इस अवसर पर प्रमुख फुकनी देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव, जे एस एस प्रमोद कुमार सिंह,प्रभारी बीपीआरओ दिलीपकुमार राय,पंचायत सेवक निमाय चंद्र मंडल,संजय मंडल,विक्रम कुमार,शालिनी कुमारी,वीरेंद्र यादव,मोइन अंसारी सहित अन्य थे।

यह भी पढ़ें-

Maiya Samman Yojana: 3 दिनों के भीतर करा लें यह जरूरी काम, मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया एक और बड़ा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।