झारखंड में अप्रैल से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी, बीएलओ को मिला प्रशिक्षण
BLOs Trained for SIR: झारखंड में अप्रैल से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू होगा। इसके लिए देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड में बीएलओ को प्रश ...और पढ़ें

देवघर में एसआइआर की तैयारी। (प्रतीकात्मक फोटो)।
HighLights
अप्रैल से झारखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण।
देवघर में 10 नए बूथ स्वीकृत, 10 नए बीएलओ नियुक्त।
बीएलओ करेंगे नेशनल हाउस नंबरिंग, घर-घर सत्यापन।
संवाद सहयोगी, जागरण, देवीपुर (देवघर)। SIR Preparation in Jharkhand झारखंड में अगले महीने यानी अप्रैल से मतदाता सूची का SIR (Special Intensive Revision) विशेष गहन पुनरीक्षण कराने की तैयारी है। इसे लेकर बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाले देवघर व मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर विभिन्न दस बड़े बूथों को अलग किया गया। जिससे दस नए बूथों की स्वीकृति मिल गई है।
इसके लिए दस नए बीएलओ काे नियुक्ति कराया गया। जिसका बुधवार को योगदान कराया गया। सभी को बैग, कीट, फार्म 6, 7, और 8 आदि दिया गया। विशेष रूप से झारखण्ड राज्य में होने एसआइआर को लेकर प्रखण्ड कार्यालय देवीपुर में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवीपुर राजेश बारला के देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया।
साथ इसके अलावे पुराने सभी बीएलओ को भी एसआइआर को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर बीपीआरओ बिनोद दास, कंप्यूटर आपरेटर सौरव कुमार व सभी बीएलओ आदि उपस्थित थे।
बीएलओ करेंगे नेशनल हाउस नंबरिंग
मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर बीएलओ को अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बीएलओ अपने क्षेत्र के गांव टोले में नेशनल हाउस नंबरिंग करेंगे।
अगले माह से सभी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर सत्यापन कार्य करेंगे। इस क्रम में नेशनल हाउस नंबरिंग के माध्यम से प्रत्येक घर को चिह्नित किया जायेगा। ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके। अधिकारियों ने इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया।
देवघर विधानसभा तीन नए बूथ
देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देवघर विधानसभा में तीन नया बूथ बनाया गया। नये मतदान केंद्र का संख्या व नाम में से 131 उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन सिमराडीह, 142 प्राथमिक विद्यालय भवन खड़कुआं, 144 प्राथमिक विद्यालय रामपुर को बूथ बनाया गया।
खबरें और भी
मधुपुर विधानसभा में सात
देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर विधानसभा में सात नया बूथ बनाया गया। नये मतदान केंद्र का संख्या व नाम में से 2 उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन बारवां (पश्चिमी भाग), 5 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन गोसलीडीह, 10 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन नाढासिमर, 22 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन नेपोडीह, 45 प्राथमिक विद्यालय भवन नावाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन कसाठी (दक्षिणी भाग), 57 उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन महुआटांड (दक्षिणी भाग) को बूथ बनाया गया।
दस नए बीएलओ नियुक्ति
दस नए बूथों के लिए दस नए बीएलओ को नियुक्ति कराया गया। नए बीएलओ में से मंजु देवी, लखिया देवी, बबली देवी, चम्पा देवी, निशा देवी, शकुन्तला देवी, पुतुल देवी, बंदना कुमारी यादव, पूजा कुमारी, सीमा कुमारी का नाम शामिल है।