Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला के बीच पटना-हावड़ा मेन लाइन पर हाहाकार, 8 घंटे में दो ट्रेनों के इंजन फेल; कई ट्रेनें प्रभावित

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:56 PM (IST)

    Eastern Railway: मधुपुर में सियालदह बलिया एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के इंजन फेल होने से अप रेल मार्ग पर घंटों परिचालन बाधित रहा। श्रावणी मेला के दौरान ...और पढ़ें

    मधुपुर स्टेशन पर खड़ी सियालदह-बलिया एक्सप्रेस। (प्रतीकात्मक फोटो)

    मधुपुर स्टेशन पर खड़ी सियालदह-बलिया एक्सप्रेस। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. मधुपुर में सियालदह बलिया एक्सप्रेस का इंजन फेल हुआ।

    2. एक मालगाड़ी का इंजन भी खराब होने से परिचालन ठप।

    3. श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

    संवाद सूत्र, मधुपुर( देवघर)। पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के तहत पटना-हावड़ा मेन लाइन के अप रेल मार्ग पर पिछले आठ घंटे रेल यात्रियों के लिए परेशानी भरे रहे। श्रावणी मेला में कांवरियों को सुविधा देने का रेलवे प्रशासन का दावा खोखला साबित हुआ।

    अप रेल मार्ग पर पिछले आठ घंटे के अंदर दो ट्रेनों के इंजन में अचानक आई खराबी ने रेलवे प्रशासन की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। शुक्रवार शाम सियालदह से बलिया जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण ट्रेन मधुपुर स्टेशन पर करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    वहीं, शनिवार अहले सुबह करीब चार बजे मधुपुर-जोड़ामो स्टेशन के बीच मालगाड़ी के इंजन में खराबी आ गई। बताया जाता है कि मालगाड़ी आसनसोल से झाझा जा रही थी। मधुपुर पहुंचने से पहले ही इंजन का प्रेशर लो हो गया और मालगाड़ी खड़ी हो गई। इस घटना के कारण अप रेल मार्ग पर रेल परिचालन ठप हो गया।

    विधासागर, जामताड़ा, चितरंजन समेत कई जगहों पर महत्वपूर्ण ट्रेनें खड़ी हो गईं। इससे हिमगिरी एक्सप्रेस, रांची-दुमका, आसनसोल-रांची-हटिया, हावड़ा-मोकामा, पाटलिपुत्र समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

    यह भी पढ़ें- बाबा बैद्यनाथ के भक्त ध्यान दें... रविवार और सोमवार को नहीं मिलेगी यह खास सुविधा

    सूचना मिलने पर मधुपुर से रेलवे प्रशासन ने दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी को खींचकर मधुपुर लाया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद अप रेल मार्ग पर परिचालन शुरू हुआ। रेल परिचालन शुरू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।