Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर श्रेय की जंग, कांग्रेस नेता सुबोध कांत ने राहुल गांधी को बताया सूत्रधार

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:10 AM (IST)

    NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्रेय लेने की राजनीति तेज हो गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. NEET पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

    2. कांग्रेस ने राहुल गांधी को दिया इस्तीफे का श्रेय।

    3. सुबोधकांत सहाय ने देवघर में की प्रेस वार्ता।

    जागरण संवाददाता, देवघर। NEET पेपर लीक के विरोध में काकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। अब इसके श्रेय को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस के नेता धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का श्रेय लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दे रहे हैं। वे जीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके का नाम तक नहीं ले रहे हैं।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के नेता सुबोधकांत सहाय रविवार को देवघर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बात की। इस दाैरान उन्होंने इस्तीफे का श्रेय कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिया। कहा-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के आंदोलन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तालमेल का परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि सड़क पर छात्र आंदोलन कर रहे थे। वे भी उस दौरान दिल्ली गए छात्रों से मिले। छात्रों ने गजब का साहस और जीवटता का परिचय दिया। हालांकि उन्होंने जीजेपी के नेता अभिजीत दीपके का नाम नहीं लिया। कहा कि सड़क पर छात्र आंदोलन कर रहे थे और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के आंदोलन को गति दे रहे थे।

    रांची के पूर्व सांसद सहाय ने कहा-यह पहली बार मोदी सरकार के इस 12 वर्ष के कार्यकाल में हुआ कि जो सरकार कहती थी कि यहां इस्तीफा नहीं होता है, उस सरकार को झुकना पड़ा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। इस सरकार के मंत्री कहते थे कि यह यूपीए नहीं है जो मंत्रियों के इस्तीफे होंगे।

    खबरें और भी

    शिक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था । लेकिन उनसे देर हो गयी। हालांकि सरकार को पता चल गया तो कि देश और लोकतंत्र जनभावनाओं से चलता है, किसी की मनमर्जी नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बड़प्पन दिखाया कि वह धरनास्थल पर नहीं गए यदि वह उस जगह पर चले जाते तो छात्र उनका स्वागत सत्कार इतने भव्य तरीके से करते कि उसको बयां करना मुश्किल है।

    मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास, प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, वरीय उपाध्यक्ष दिनेशानंद झा, प्रदेश प्रवक्ता अवधेश प्रजापति, इंटक प्रदेश सचिव अजय कुमार, जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, प्रियांशु, राहुल राज आदि मौजूद थे।