यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खुशखबरी! Deoghar Airport पर अब होगी नाइट लैंडिंग, इन बड़े शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की मिलेगी सुविधा
देवघर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद संताल परगना गिरिडीह और बिहार के बांका जमुई और भागलपुर के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है। अब इस सुविधा में एक नयी खुशखबरी ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली के लिए बढ़ेगी फ्लाइट, बेंगलुरू-मुंबई की सेवा जल्द संभाव
- देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता की रोजाना डायरेक्ट फ्लाइट
जागरण संवाददाता, देवघर। Deoghar Airport देवघर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद संताल परगना, गिरिडीह और बिहार के बांका, जमुई और भागलपुर के लोगों को बड़ी सुविधा मिली है। अब इस सुविधा में एक नयी खुशखबरी एक अप्रैल से जुड़ गयी है। देवघर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा बहाल कर दी गयी है।
सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि डीजीसीए ने नाइट लैंडिंग का एप्रूवल दे दिया है। अब किसी भी मौसम में देवघर एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग होने लगेगी।
देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता की रोजाना डायरेक्ट फ्लाइट
बता दें कि देवघर एयरपोर्ट ने तीर्थनगरी को बड़ी सुविधा दी है। देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता की हर दिन सीधी फ्लाइट है, जबकि रांची और पटना के लिए हर एक दिन के अंतराल पर एटीआर का परिचालन हो रहा है। 12 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री ने इसका शुभारंभ किया था। एयरपोर्ट के शुभारंभ के 20 महीना बाद ही नाइट लैंडिंग की सुविधा मिल गई है।
इस सुविधा के मिलने से देवघर से विमान के उड़ान की संख्या बढ़ जाएगी। दिल्ली की फ्लाइट बढ़ेगी। इसके कारण बेंगलुरू और मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा शुरू नहीं हो पा रही थी। अब इंडिगो के अलावा कई कंपनियां यहां आएगी।
सीधी फ्लाइट शुरू होगी। बेंगलुरू के लिए तो टाइम स्लाट मिल चुका है। देश ही नहीं, विदेश की दूरियां जो कई दिनों की थी अब वह घंटों में तब्दील हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट राष्ट्र के नाम किया तो आध्यात्मिक नगरी देवघर दुनियां से हवाई सेवा के माध्यम से वैश्विक पटल पर जुड़ गया।
खबरें और भी
देवघर एयरपोर्ट से कनेक्टिंग फ्लाइट ढ़ाका, बैंकाक, सिंगापुर के लिए
झारखंड का यह दूसरा एयरपोर्ट हो गया, जो देश के साथ साथ विदेश को भी जोड़ दिया। कल तक रेल ही एकमात्र साधन था संताल परनगा के लोगों को देश के किसी भी कोने से जोड़ने के लिए। अब वह दुनियां से जुड़ गया। देवघर महत्वपूर्ण है। बाबा बैद्यनाथ तीर्थस्थल है। संताल परगना के छह जिला के अलावा धनबाद, गिरिडीह, बिहार का भागलपुर, बांका, जमुई के लोग भी देवघर एयरपोर्ट से अपनी यात्रा कर रहे हैं।
देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने की तमन्ना रखने वाले को तो सहूलियत हुई। उससे भी अधिक सुविधा जैन तीर्थ का केंद्र पारसनाथ आने वाले को हो गई। अब तक गुजरात और मुंबई से गिरिडीह आने वाले कोलकाता या रांची एयरपोर्ट उतरकर यहां सड़क मार्ग से आते थे।
देवघर एयरपोर्ट से कनेक्टिंग फ्लाइट ढ़ाका, बैंकाक, सिंगापुर के लिए है। इंडिगो की अभी सेवा चल रही है। आने वाले समय में और भी दूसरी एयरलाइंस कंपनी यहां आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Kalpana Soren: 'चार जून का इंतजार', दिल्ली से रांची लौटीं कल्पना सोरेन; बोलीं- हेमंत सोरेन के साथ...