देवघर में ट्रक की टक्कर से सियालदह स्टेशन मास्टर पिंटू रवानी गंभीर रूप से घायल, छुट्टी पर आए थे घर
Sealdah Railway Station Master Pintu Rawaniः सियालदह रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर पिंटू रवानी देवघर में एक ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

Sealdah Railway Station Master पिंटू रवानी का बयान लेती देवघर पुलिस।
HighLights
सियालदह स्टेशन मास्टर पिंटू रवानी ट्रक दुर्घटना में घायल।
देवघर के सारवां थाना क्षेत्र में हुआ हादसा।
बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर।
संवाद सूत्र, जागरण, सारवां (देवघर)। Sealdah Railway Station Masterः झारखंड के देवघर जिले में सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर सारवां थाना क्षेत्र के भंडारो मोड़ के समीप सोमवार को ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सियालदह रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर पिंटू रवानी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सारवां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के संबंध में बताया गया कि देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी पिंटू रवानी छुट्टी पर सियालदह से अपने गांव आए हुए थे। वह देवघर से अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान भंडारो वर्मा मोड़ के समीप एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में पिंटू के घायल होने के साथ ही उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संदीप कुमार और सहायक अवर निरीक्षक मुकेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है।