पहली सोमवारी पर देवघर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए लगी 10 KM लंबी लाइन
राजकीय श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही 10 किलोमीटर लंबी कतार लग गई और करीब ...और पढ़ें
HighLights
पहली सोमवारी पर देवघर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।
बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए लगी 10 किमी कतार।
भीड़ नियंत्रण के लिए आधुनिक AI तकनीकों का उपयोग।
जागरण संवाददाता, देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू हुआ है। मेला शुरू होने के बाद आज पहला सोमवार है। देर रात से उमड़ी भीड़ ने यह बता दिया है कि देर शाम तक करीब दो लाख भक्त जलार्पण करेंगे। रात दो बजे से पहले दस किमी की कतार लग गयी। जो सुबह तक यथावत है।
सुबह की प्रात:कालीन पूजा सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा ने किया। सरदार पंडा ने कहा कि बाबा को गंगाजल और बेलपत्र अतिशय प्यारा है।

इधर भक्तों को दी जाने वाली सुविधा, सुगम और सुरक्षित जलार्पण को लेकर डीसी,एसपी,डीडीसी मंदिर का पट खुलने के पहले मंदिर पहुंच गए। जलार्पण शुरू होने के बाद रूटलाइन में निकले।
रैफ के जवान पूरी तरह से मुस्तैदी
जलार्पण शुरू होने से पहले मंदिर प्रांगण में लगे बाह्य अरघा के निकट भीड़ को नियंत्रण करने में रैफ के जवान पूरी मुस्तैदी से थे। भक्त पूजा करने के बाद नियंत्रित होकर बाहर निकलें भीड़ को राह दिखाने के लिए सुरक्षा बल तैनात थे।

राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर आउट ऑफ टर्न दर्शन, वीआईपी दर्शन पूर्ण रूप से बंद है। श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो। सोमवार को शीघ्रदर्शनम की सुविधा नहीं दी गयी है।
आधुनिक तकनीकों से भीड़ नियंत्रण
एआई आधारित समेकित मेला नियंत्रण कक्ष, एआई बेस्ड कैमरा, चैट बोर्ड-इन्फॉर्मेशन फीडबैक एण्ड हेल्पलाइन, एआई बेस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, एआई बेस्ड ड्रोन , फेस रिकॉग्निशन कैमरा, हेड काउंटिंग, हाई क्वालिटी एएनपीआर कैमरा लगा है। क्यू आर बेस्ड कम्प्लेन सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंन्डेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जा रहा है।