Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवघर श्रावणी मेले में कांवड़ियों को निशाना बना रहे चोर, बिहार-यूपी के श्रद्धालुओं के मोबाइल और नकदी पार

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 01:17 PM (IST)

    देवघर श्रावणी मेले में चोर और पॉकेटमार सक्रिय हैं, जो कांवरियों को निशाना बना रहे हैं। बिहार और यूपी के कई श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने ...और पढ़ें

    श्रावणी मेले में कांवड़ियों को निशाना बना रहे चोर ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    श्रावणी मेले में कांवड़ियों को निशाना बना रहे चोर ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देवघर। श्रावणी मेला के दौरान मेला क्षेत्र में चोर व पॉकेटमार काफी सक्रिय हैं। आए दिन कांवड़ियों को ये चोर निशाना बना रहे हैं। अलग-अलग घटनाओं में बिहार व यूपी के कांवरियों का मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर लिया गया है। 

    एक घटना में बिहार के खगड़िया जिला के सनौला थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड निवासी कांवरिया ध्रुव कुमार का मोबाइल फोन व 300 रुपया नकद शिवगंगा के पास से चोरी कर लिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपना थैला रखकर स्नान कर रहा था। स्नान करने के बाद देखा तो बैग गायब था। 

    मंदिर परिसर से मोबाइल चोरी

    काफी खोजबीन करने पर भी बैग का कुछ पता नहीं चल पाया। बैग में नकदी, मोबाइल फोन व अन्य सामान मौजूद था। वहीं एक अन्य घटना में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के ताहिरपुर से आए कांवड़िया बिट्टू चौहान का मोबाइल फोन मंदिर परिसर से चोरी कर लिया गया। 

    घटना के संबंध में बताया गया कि वह मंदिर परिसर में पूजा कर रहा था। इस दौरान किसी ने उसकी जेब से उसका मोबाइल फोन निकाल लिया। वहीं तीसरी घटना में नगर थाना क्षेत्र के ककई धर्मशाला के पास खड़ी एक चार चक्का वाहन के अंदर से मोबाइल फोन व 3500 रुपया नकद चोरी कर लिया गया। 

    खबरें और भी

    पुलिस कर रही मामलों की जांच

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के ढाका थाना क्षेत्र के सराठा गांव निवासी मनीष कुमार अपने स्वजनों के साथ अपने चार चक्का वाहन से पूजा करने के लिए बाबाधाम आए थे। उनके चार चक्का वाहन के अंदर से किसी ने मोबाइल फोन व 3500 रुपया नकद चोरी कर लिया। ये घटना रात को सोते वक्त हुआ है। 

    नींद खुलने पर उन्हें चोरी के बारे में पता चला। तीनों घटनाओं की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।