Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी-बिहार और झारखंड वालों को रेलवे की सौगात, बाबा नगरी के लिए जारी किया स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:11 PM (IST)

    रेलवे ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 51 विशेष ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी है। ये ट्रेनें देवघर और जसीडीह से विभिन् ...और पढ़ें

    बाबा नगरी के लिए जारी किया स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

    बाबा नगरी के लिए जारी किया स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

    HighLights

    1. श्रावणी मेले के लिए 51 विशेष ट्रेनों को मिली मंजूरी।

    2. देवघर और जसीडीह से विभिन्न रूटों पर चलेंगी ट्रेनें।

    3. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम।

    संवाद सहयोगी, जसीडीह (देवघर)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, मेले के दौरान देवघर और जसीडीह की ओर से सभी गाड़ियों को चलाने की अनुमति दी गई है।

    रेलवे की सूचना के अनुसार, 03001 अप गाड़ी हावड़ा नटेश्वरम श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को जसीडीह स्टेशन से सुबह 5:20 बजे चलेगी।

    वहीं, 03002 डाउन गाड़ी प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को जसीडीह स्टेशन से सुबह 8:35 बजे चलेगी। यह गाड़ी बंडल वर्धमान होते हुए चलेगी।

    आसनसोल पटना श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन:

    03511 आसनसोल पटना श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन शाम 7:25 बजे जसीडीह से चलेगी, जबकि 03512 पटना आसनसोल मेला स्पेशल प्रतिदिन सुबह 10:20 बजे जसीडीह स्टेशन से रवाना होगी।

    03527 अप आसनसोल गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन रात 11:35 बजे जसीडीह से चलेगी। 03528 डाउन गोरखपुर आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन सुबह 4:42 बजे जसीडीह स्टेशन से रवाना होगी। इसके अलावा, 03501 जसीडीह बैद्यनाथधाम श्रावणी मेला मेमू स्पेशल प्रतिदिन सुबह 4:25 बजे चलेगी।

    जसीडीह बैद्यनाथधाम मेमू स्पेशल:

    बैद्यनाथधाम से जसीडीह के लिए 03502 मेमू स्पेशल प्रतिदिन सुबह 4:45 बजे और 03503 जसीडीह बैद्यनाथधाम मेमू स्पेशल प्रतिदिन दोपहर 1:40 बजे चलेगी।

    03505 जसीडीह बैद्यनाथधाम मेमू स्पेशल प्रतिदिन रात 9:25 बजे जसीडीह से रवाना होगी। 03506 बैद्यनाथधाम जसीडीह मेमू स्पेशल प्रतिदिन रात 10:05 बजे चलेगी।

    देवघर से 03507 मेमू स्पेशल प्रतिदिन सुबह 8:40 बजे और जसीडीह से 03508 मेमू स्पेशल प्रतिदिन रात 10:40 बजे चलेगी।

    जसीडीह बासुकीनाथ मेल मेमू स्पेशल: 03509 जसीडीह बासुकीनाथ मेल मेमू स्पेशल प्रतिदिन सुबह 9:20 बजे जसीडीह से रवाना होगी। 03510 बासुकीनाथ जसीडीह मेमू स्पेशल प्रतिदिन सुबह 11:10 बजे बासुकीनाथ से चलेगी।

    03514 जसीडीह बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन दोपहर 12:50 बजे जसीडीह से और 03513 बासुकीनाथ जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन शाम 5:30 बजे बासुकीनाथ से चलेगी।

    जसीडीह बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल:

    03516 जसीडीह बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन शाम 7:10 बजे जसीडीह से रवाना होगी। 03517 बासुकीनाथ जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन रात 9:00 बजे चलेगी।

    03518 देवघर बासुकीनाथ मेमू स्पेशल प्रतिदिन देवघर स्टेशन से शाम 4:00 बजे चलेगी। 03442 जमालपुर देवघर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल प्रत्येक रविवार को जमालपुर स्टेशन से सुबह 5:10 बजे चलेगी। 03441 देवघर जमालपुर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल रविवार को 3:45 बजे देवघर स्टेशन से रवाना होगी।

    देवघर गोड्डा श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल:

    03444 देवघर गोड्डा श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल प्रत्येक रविवार को देवघर स्टेशन से सुबह 10:45 बजे चलेगी। 03549 मोहनपुर जसीडीह मेमू स्पेशल प्रतिदिन सुबह 7:25 बजे मोहनपुर से चलेगी। 03552 जसीडीह आसनसोल मेमू स्पेशल प्रतिदिन सुबह 8:10 बजे जसीडीह से रवाना होगी।

    खबरें और भी

    03551 आसनसोल जसीडीह मेमू स्पेशल प्रतिदिन दोपहर 2:40 बजे आसनसोल से चलेगी। 03554 जसीडीह दुमका मेमू स्पेशल प्रतिदिन सुबह 7:25 बजे जसीडीह से चलेगी।

    बढ़नी देवघर श्रावणी मेला स्पेशल:

    05028 बढ़नी देवघर श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन 3:20 बजे बढ़नी उत्तर प्रदेश से चलेगी। 05027 बढ़नी देवघर श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन देवघर से शाम 6:45 बजे चलेगी। 03547 जसीडीह बांका स्पेशल पैसेंजर प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे जसीडीह से चलेगी।

    03548 बांका जसीडीह पैसेंजर स्पेशल भाया देवघर होते हुए बांका स्टेशन से सुबह 5:45 बजे चलेगी। 05595 कोलकाता मउ मेला स्पेशल प्रतिदिन बृहस्पतिवार को जसीडीह स्टेशन पर सुबह 8:40 बजे आएगी।

    08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन नागपुर से प्रत्येक शनिवार और रविवार को 2:40 बजे जसीडीह स्टेशन आएगी। 08896 मधुपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक रविवार और सोमवार को 2:40 बजे जसीडीह से चलेगी।