Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deoghar News: देवघर में अचानक क्यों चलने लगा बुलडोजर? खड़े रहे अधिकारी; देखते रह गए लोग

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 10:02 PM (GMT+05:30)

    Deoghar News देवघर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के खिलाफ निगम प्रशासन ने कार्रवाई की। नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा और पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी क ...और पढ़ें

    देवघर में अचानक गरजने लगा बुलडोजर (जागरण)
    देवघर में अचानक गरजने लगा बुलडोजर (जागरण)

    HighLights

    1. देवघर में प्रशासन ने बुलडोजर चलाया
    2. अधिकारियों ने खड़े होकर कार्रवाई करवाई

      जागरण संवाददाता, देवघर। Deoghar News: देवघर में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने के खिलाफ निगम प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा व नगर थाना के एसआइ नवीन कुमार की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर बनाए गए चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई हदहदिया पुल के समीप की गई।

    नगर प्रबंधक ने बताया कि विभाग को सरकारी जमीन को कब्जा कर चारदीवारी बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर निगम की ओर से मामले की सत्यता की जांच के लिए देवघर अंचलाधिकारी को पत्राचार किया गया। अंचलाधिकारी द्वारा उक्त जमीन की जांच कराई गई। जांच में सरकारी जमीन को कब्जा किए जाने का मामले सामने आया। इसके बाद अंचलाधिकारी द्वारा निगम प्रशासन को रिपोर्ट सौंपा गया।

    जिसमें सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने की बात कही गई। इसके बाद नगर प्रशासक रोहित सिन्हा ने नगर प्रबंधक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आदेश मिलने के बाद नगर प्रबंधक नगर थाना के पुलिस अधिकारी व जवानों व निगम के अमीन शंभू प्रसाद के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से पहले चारदीवारी तोड़ा गया।

    इसके बाद पूरी जमीन को जेसीबी मशीन की मदद से समतल किया गया। बताया जाता है कि निगम क्षेत्र में सरकारी जमीन को अतिक्रमण किए जाने का मामला निगम प्रशासन के पास पहुंचा है। निगम प्रशासन उक्त सभी मामलों की जांच करा रही है। जांच में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की बात सही पाई जाती है तो आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी