Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या कोयला श्रमिकों को नवरात्र से पहले मिल जाएगा बोनस? जल्‍द दिल्‍ली में होगी बैठक, इतना देने का है दबाव

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 04:34 PM (IST)

    कोल इंडिया के कर्मचारियों के बोनस को लेकर दिल्‍ली में 9 अक्‍टूबर को बैठक होगी। संभावना जताई जा रही है कि 15 अक्‍टूबर को नवरात्रि शुरू होने से पहले इन् ...और पढ़ें

    कोल इंडिया के मजदूरों के बोनस को लेकर दिल्ली में बैठक।
    कोल इंडिया के मजदूरों के बोनस को लेकर दिल्ली में बैठक।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। कोल इंडिया में कार्यरत कोयला मजदूरों के परफॉर्मेंस लिंक रिवार्ड (बोनस) को लेकर दिल्ली में 9 अक्टूबर को बैठक होगी। बैठक को लेकर प्रबंधन ने यूनियन नेताओं से बातचीत कर तिथि तय की है। जल्द ही कोल इंडिया मुख्यालय से पत्र जारी किया जाएगा।

    क्‍या नवरात्र से पहले मिलेगा बोनस?

    बोनस को लेकर होने वाली बैठक में इंटक को प्रतिनिधि मिलता है कि नहीं यह भी देखना होगा। वैसे इस बैठक में बीएमएस, एचएमएस, सीटू व एटक के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 15 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। प्रबंधन का विचार है कि इस बार कर्मियों को समय पर बोनस का भुगतान हो जाए।

    बोनस का लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    बीसीसीएल में करीब 35 हजार कोयला श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। वर्ष 2022 में कोयला कर्मचारियों को 76,500 रुपए बोनस (परफॉर्मेंस लिंक रिवार्ड) मिला था।

    इस बार कम से कम 80 हजार रुपए बोनस मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। एरियर और बोनस से लगभग देश भर के 2.38 लाख कोयला कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

    सबसे ज्यादा लगभग 80 हजार कोयला कर्मचारी झारखंड में हैं। झारखंड में कोल इंडिया की बीसीसीएल, ईसीएल, सीसीएल व सीएमपीडीआइएल की इकाई है।

    कोल इंडिया का मुनाफा का ग्राफ बढ़ा

    कोयला श्रमिकों को वित्त वर्ष 2022-23 के मुनाफे के आधार पर ही बोनस को लेकर निर्णय लिए जाएंगे। वर्ष 2022-23 में कोल इंडिया की चारों तिमाही में कंपनी को 28,125 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

    साथ ही बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल भी बेहतर प्रदर्शन रहा है। इस लिहाज से यूनियन का दबाव रहेगा कि इस बार कोयला श्रमिकों को अधिक से अधिक बोनस का लाभ मिले।

    यह भी पढ़ें: 'लोग क्‍या कहेंगे...' के डर से दुष्‍कर्म पीडि़ता ने खुद को जिंदा जलाया, चाकू की नोंक पर आबरू लूटने वाला फरार

    कब कितना मिला बोनस

    2011- 21,000

    2012- 26,000

    2013- 31,500

    2014- 40,000

    2015- 48,500

    2016- 54,000

    2017- 57,000

    2018- 60,500

    2019- 64,700

    2020- 68,500

    2021- 72,500

    यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन से बीच रास्ते में थमे ट्रेनों के पहिए: जम्मूतवी, नेताजी व जालियांवाला बाग एक्सप्रेस आज रद्द

    2022- 76,500

    कोल इंडिया का मुनाफा ग्राफ

    मुनाफा

    वर्ष राशि करोड़ में

    2010-11 -10,867.35

    2011-12 - 14,788.20

    2012-13 - 17,356.35

    2013-14 - 15,111.67

    2014-15 - 13,726.70

    2015-16 - 14,267.93

    2016-17 - 9,281.54

    2017-18 - 7,038

    2018-19 - 17,463.01

    2019-20 - 16,700

    2020-21 - 12,500

    2021-22 - 17,300

    खबरें और भी